*शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रहली में सेवा सप्ताह एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
रहली - शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रहली में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत, स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने की। स्वामी विवेकानंद जयंती के पूर्व सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई जिसमें विवेकानंद जी के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर निबंध, भाषण, पोस्टर, नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता संदेश आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, तत्पश्चात बाल संरक्षण अंतर्गत बच्चों हेतु सेवा कार्य एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों एवं स्टाफ के सदस्यों द्वारा सहभागिता दी गई। इसके अतिरिक्त और भी कई गतिविधियां चलती रहीं।
सेवा सप्ताह के अंतिम दिवस स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती के अवसर पर सर्वप्रथम महाविद्यालय परिसर में माल्यार्पण, योग ध्यान एवं रन फॉर स्वदेशी कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय स्टाफ के द्वारा दौड़ का आयोजन कर सभी ने अपनी सहभागिता दर्ज की। इस अवसर पर डॉ. मनोज जैन ने विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला, टी.पी.ओ पीयूष जैन ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर स्वामी विवेकानंद मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत सत्र 25- 26 की तीन माह की गतिविधियों के छायाचित्र की लघु वीडियो का प्रदर्शन विद्यार्थियों को दिखाया गया, साथ ही इन्हीं गतिविधियों में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को संस्था प्रमुख द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का संचालन एवं आभार डॉ. स्वप्ना सराफ और कु. मेघा श्रीवास्तव ने किया इस अवसर सहायक प्राध्यापक श्रीमती सुषमा चौरसिया समस्त महाविद्यालय स्टाफ, एनसीसी कैडेट्स, और अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।



