गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर जनपद पंचायत में बैठक, अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर जनपद पंचायत में बैठक, अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां


रहली- गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन को लेकर जनपद पंचायत रहली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी कुलदीप पाराशर ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं सफल आयोजन पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी की शाम भवनों पर रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही एक दिन पूर्व अनिवार्य रूप से रिहर्सल करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में ध्वजारोहण की व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ध्वज साफ-सुथरा और बिना सिलवट का हो, पोल पूरी तरह सीधा रहे तथा ध्वज के ऊपर किसी भी प्रकार की छाया या निर्माण न हो। सभी विभागों को 26 जनवरी को 7:30 से 8:30 तक ध्वजा रोहण हो जाना चाहिए उसके बाद प्रभात फेरी लेकर सुबह 9 बजे स्टेडियम पहुंचने के निर्देश दिए गए।

प्रभात फेरी को लेकर कहा गया कि ठंड के मौसम को देखते हुए छोटे बच्चों को शामिल न किया जाए। प्रभात फेरी के मार्ग पर पूर्व से साफ-सफाई कराई जाए और बच्चों के साथ जिम्मेदार शिक्षक अनिवार्य रूप से मौजूद रहें। टेंट व्यवस्था को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए, जिसमें सीईओ जनपद को अच्छी गुणवत्ता के टेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों के लिए अलग से वेटिंग रूम बनाए जाने के निर्देश भी दिए गए। सभी स्कूलों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 5-5 मिनट दिए गए हैं।

बैठक में एसडीओपी प्रकाश मिश्रा, तहसीलदार राजेश पांडे , तहसीलदार महेश दुबे गढ़ाकोटा, गढ़ाकोटा थाना प्रभारी शुभम दुबे, रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा, जनपद सीईओ आई.जी. अहिरवार, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश कपस्या,नगर पालिका सीएमओ धनंजय गुमास्ता सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, जेल, बिजली, वन, पीएचई विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा सभी निजी स्कूलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने