विज्ञान दिवस का उल्लासपूर्ण आयोजन हुआ सम्पन्न।

विज्ञान दिवस का उल्लासपूर्ण आयोजन हुआ सम्पन्न।

                                                    विज्ञान प्रदर्शनी के मॉडलो ने मन मोहा।

रहली - आज शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रहली में विज्ञान संकाय विभाग एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के सौजन्य से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती जी के पूजन के साथ हुआ। सर्वप्रथम विज्ञान संकाय से छात्रा दीप्ति सेन, वर्षा भदौरिया, महिमा पटेरिया, जिया ठाकुर ने विज्ञान और विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक विज्ञान आधारित मॉडल बनाकर प्रदर्शनी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन में सहभागिता की, जिसको प्रोफेसर और छात्र छात्राओ ने खूब सराहा ।

                                        इन मॉडल को लेकर अवलोकनकर्ताओ ने अपनी जिज्ञासा के प्रश्न भी पूछे। इस अवसर पर आयोजित व्याख्यान सत्र में डॉ. मनोज जैन, पीयूष जैन डॉ. पवन कुमार शर्मा, शुभ्रा अवस्थी ने क्रमशः विज्ञान दिवस और वैज्ञानिक अविष्कार एवं नवाचार विषय पर अपना विचार प्रस्तुत किया। सत्र की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रवीण श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने एवं समाज के विकास में योगदान देने का संदेश दिया। उन्होंने आयोजक प्रोफेसर एवं अतिथि विद्वानों और सहभागी छात्र छात्राओ को सफल आयोजन के लिए बधाई भी प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन कु. मेघा श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में आभार कु.शुभ्रा अवस्थी ने व्यक्त किया । इस अवसर पर सुषमा चौरसिया, नेहा डेहरिया, डॉ राजू सेन, डॉ संगीता जग्गी, डॉ सौरभ पटेल, राजमणि सोनी, डॉ हरिश्चंद्र चौरसिया,डॉ स्वपना सर्राफ, नेहा जैन, शीतल मिश्रा, पूजा, आकांक्षा सिंघई, सत्यम दुबे, आत्माराम दुबे सहित महाविद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने