शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रहली में सेवा संकल्प अभियान का समापन।
रहली में एक माह तक आयोजित 'सेवा संकल्प अभियान' का समापन समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिवक्ता राजेन्द्र जारोलिया रहे तथा अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने की।
अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का प्रतिवेदन अजय पटेल द्वारा प्रस्तुत किया गया। अभियान की नोडल प्रभारी जया पाण्डेय के मार्गदर्शन में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों, रचनात्मक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों में सामाजिक संवेदनशीलता, सकारात्मक सोच और सेवा भावना विकसित करने के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम के अंत में चित्रकला, भाषण और अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पीयूष जैन ने किया तथा आभार प्रदर्शन महाविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी सुषमा चौरसिया ने किया।
इस अवसर पर नेहा डेहरिया, डॉ. छत्तर सिंह लोधी, आत्माराम दूबे, डॉ. राजू सेन, डॉ. संगीता जग्गी, डॉ. स्वप्ना सराफ, नेहा जैन, पूजा गुप्ता, शीतल मिश्रा, शुभ्रा अवस्थी, मेघा श्रीवास्तव सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#रहली #rahli #सेवासंकल्पअभियान #college #collegenews #mpnews #rehlitown #campusnews #education


