रामानंद बने अध्यक्ष तो प्रभुदयाल बने,उपाध्यक्ष।

रहली अधिवक्ता संघ का चुनाव निर्विरोध संपन्न


रहली- अधिवक्ता संघ के चुनाव सोमवार को पूरी तरह से निर्विरोध संपन्न हुए। सभी पदों के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया के बाद प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

        इस चुनाव में रामानंद पटेल को संघ का अध्यक्ष,जबकि प्रभुदयाल सोनी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा, जगदीश पुरानी को सचिव, अरविंद कुर्मी को सह सचिव, अनिलकांत खरे को कोषाध्यक्ष और श्याम बिहारी पचौरी को पुस्तकालय अध्यक्ष बनाया गया है। चुनाव प्रक्रिया प्रत्यक्ष प्रणाली से संचालित की गई। नामांकन पत्र 15 तारीख से भरे जा रहे थे। सोमवार को नाम वापसी की अंतिम तारीख थी, जिसके बाद सभी पदों पर निर्विरोध चयन हो गया। अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन प्राप्त हुए: रत्नेश पटेल, हरिकांत मिश्रा, रामानंद पटेल और मयंक चौबे। तीन प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया, जिससे रामानंद पटेल निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष पद के लिए प्रभुदयाल सोनी और पुरूषोत्तम पटेल ने नामांकन किया था। पुरूषोत्तम पटेल ने नामांकन वापस लिया, और प्रभुदयाल सोनी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। सचिव पद के लिए अरुण सिंह और जगदीश पुराणी के बीच मुकाबला था, लेकिन अरुण सिंह ने नामांकन वापस लिया। इस प्रकार जगदीश पुरानी सचिव बने। सह सचिव पद के लिए केवल अरविंद कुर्मी ने नामांकन भरा, जिससे वे निर्विरोध चुने गए।

       कोषाध्यक्ष पद के लिए विनोद तिवारी और अनिलकांत खरे ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन विनोद तिवारी ने नामांकन वापस ले लिया। अनिलकांत खरे कोषाध्यक्ष बने। पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए केवल श्याम बिहारी पचौरी ने नामांकन भरा, जिससे वे निर्विरोध चुने गए। नवनिर्वाचित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं और नागरिकों ने बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने