कर्मचारी कल्याण कोष में नई नियुक्तियाँ

कर्मचारी कल्याण कोष में नई नियुक्तियाँ 

अनुराग राय बने संभागीय उपाध्यक्ष, गोविंद सिंह ठाकुर सागर जिला प्रभारी।








सागर

प्रांताध्यक्ष पी.एस.यू.एम. शिक्षक संघ मुरली मनोहर अरजरिया, प्रांतीय संयोजक पवन खरे एवं प्रांत प्रमुख सतीश खरे द्वारा प्रांतीय महासचिव मुकेश नेमा की अनुशंसा पर महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं।

गढ़ाकोटा निवासी अनुराग राय को संभागीय उपाध्यक्ष सागर एवं रहली के गोविंद सिंह ठाकुर को जिला प्रभारी सागर के पद पर नियुक्त किया गया है।

शिक्षकों ने दी बधाई

दोनों शिक्षकों की नियुक्ति पर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रहली प्राचार्य विजय कुमार पचौरी, सांदीपनि स्कूल रहली प्रभारी प्राचार्य दिलीप कुमार चौबे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर प्रभारी प्राचार्य श्यामाचरण कुर्मी सहित जिले व विकासखंड के अनेक शिक्षकों ने शुभकामनाएँ दीं।

कर्मचारी कल्याण कोष का उद्देश्य

कर्मचारी कल्याण कोष का मकसद है कि किसी सदस्य के साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटना या गंभीर बीमारी की स्थिति में सभी नामांकित सदस्य मात्र ₹100 की सहायता करें। इससे पीड़ित सदस्य या उनके नॉमिनी को तात्कालिक ₹11 लाख की आर्थिक मदद सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

         वर्तमान में इस कल्याणकारी योजना से शिक्षा विभाग के 11,000 कर्मचारी जुड़ चुके हैं। योजना में प्रतिदिन 200–300 नए सदस्य जुड़ रहे हैं और जल्द ही यह संख्या 50,000 तक पहुँचने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इस योजना में शिक्षा विभाग का भृत्य से लेकर अधिकारी तक हर कोई शामिल हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने