*विकास खण्ड स्तरीय राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण(NAS) कार्यशाला का आयोजन*

*विकास खण्ड स्तरीय राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण(NAS) कार्यशाला का आयोजन*

उत्कृष्ट सभागार में आयोजन 

रहली - सी. एम. विद्यालय के उत्कृष्ट सभागार में  विकास खंड स्तरीय राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे रहली विकास खंड के समस्त शासकीय एवम अशासकीय विद्यालयों के प्रभारियों तथा विषय शिक्षकों का उन्मुखीकरण किया गया। कार्यशाला में सागर संभाग संयुक्त संचालक लोक शिक्षण डॉक्टर मनीष वर्मा ने नेस सर्वेक्षण की तैयारी के संबंध में दिशा निर्देश दिए।कार्यशाला में सागर डाईट प्राचार्य ए के सिंह,विकास खंड शिक्षा अधिकारी आई एन तिवारी,विकास खण्ड स्रोत समन्वयक आर डी अहिरवार,संभागीय नेस समन्वयक शैलेंद्र सिंह गंभीरिया ने नेस की महत्ता तथा कार्ययोजना पर प्रकाश डाला।

       कार्यशाला में विकास खण्ड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स कमलेश दुबे,डॉक्टर दिनेश नामदेव, भरत सोनी एवम कमलेश कोरी ने उपस्थित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया।

      कार्यशाला में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य अरुणा शास्त्री,उप प्राचार्य सी एम राइज स्कूल रहली दिलीप चौबे,प्रभारी प्राचार्य छिरारी अनीता कोरी,सलामत खान,शिवशंकर रैकवार,सचिंद्र शुक्ला समस्त बीएसी ,जनशिक्षक, उपस्थित रहे।

     मंच संचालन कमलेश दुबे ने एवम आभार विकास खंड शिक्षा अधिकारी आई एन तिवारी द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने