*चार दशक से इतिहास रचता,रहली का विराट दशहरा मेला। प्रदेश में अब भी कायम है दूसरा स्थान।*
![]() |
विजयादशमी के आयोजन का समृद्ध मंच |
रहली - बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माने जाने वाले विजयदशमी के पर्व को लोग बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। पूरे देश में जहां नौ दिन माता आदिशक्ति की प्रतिमाओं की स्थापना कर आराधना होती है तो वही दसवें दिन उनको श्रद्धालु नम आंखों से विदा करते हुए विसर्जित करते हैं।
![]() |
पूजा अर्चना कर मेले का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि |
हर बार की तरह इस बार भी रहली में विजयदशमी को दशहरा मेला के रूप में भव्य और विराट स्वरूप देकर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विधायक गोपाल भार्गव , सांसद राहुल लोधी एवं नगर पालिका अध्यक्ष देवराज सोनी ने मेला प्रांगण में पहुंचकर माता आदिशक्ति की पूजा अर्चना कर किया।
![]() |
चल समारोह में पहुंचती प्रतिमाएं |
मेला में चल समारोह के दौरान 50 से अधिक प्रतिमाएं दशहरा मैदान अपनी झांकियां के साथ पहुंची तो वही उनके साथ अखाड़े भी अपने ध्वजा और गाजे बाजे के साथ अपना प्रदर्शन करने मेला प्रांगण पहुंचे। मंचासीन सभी अतिथियों,दर्शकों और दर्शनार्थियों के समक्ष अखाड़ों के खिलाड़ियों ने अनोखे और अद्भुत और अविश्वसनीय करतब दिखाए। अखाड़े में प्रदर्शन करने वाले सभी अखाड़ों के लिए नगर पालिका परिषद रहली की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किये गए।
वही मेला प्रांगण में एक अनोखी मिसाल भी देखने को मिली, हजारों की संख्या में मेला देखने पहुंचे श्रद्धालुओं को शीतल पेयजल पिलाकर नगर के मुस्लिम भाइयों ने कौमी एकता की परिभाषा को एक बार फिर से सामाजिक पटल पर रखा मुस्लिम इत्हाद शिक्षा समिति द्वारा यह व्यवस्था प्रत्येक दशहरा मेला में की जाती है।
![]() |
मेला में रावण दहन |
मेला समापन के दौरान लोगों ने राम दरबार की झांकी के दर्शन किए एवं रावण दहन के नजारे को अपने मोबाइल में फोटो और वीडियो के रूप में कैद भी किया।नगर और ग्रामीण क्षेत्र की सभी प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल रहली में अटल सेतु सूर्य मंदिर घाट पर नगर के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में विसर्जित किया गया।
![]() |
हजारों की संख्या में मेला पहुंचे शद्धालु |
मौके पर रहली के अनुविभागीय अधिकारी गोविंद दुबे ,एसडीओपी प्रकाश मिश्रा, तहसीलदार राजेश पाण्डेय,थाना प्रभारी अनिल तिवारी,नायब तहसीलदार अनिल अहिरवार, नगर पालिका सीएमओ बालकिशन पटेल, सब इंस्पेक्टर अशोक उपाध्याय सब इंस्पेक्टर आशीष कुमरे, सतीश तिवारी खिलान यादव एवं अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष देवराज सोनी ने अपनी परिषद के सदस्यों के साथ दशहरा मेला को भव्य और विराट स्वरूप प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मनोज जैन एवं जाकिर खान के द्वारा किया गया।
इस सफल आयोजन के लिए नगर पालिका के साथ साथ राजस्व, विद्युत विभाग,पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य विभाग इन सभी ने भी महती भूमिका अदा की।
![]() |
विसर्जन स्थल अटल सेतु |