*नगर पालिका के सभागार में दशहरा मेले के आयोजन को लेकर चर्चा एवं रूपरेखा हुई तैयारी।*
![]() |
मेले की तैयारियों का जायजा लेते अध्यक्ष |
रहली- मध्यप्रदेश के दूसरे सबसे बड़े दशहरा मेला के आयोजन के संबंध में नगरपलिका अध्यक्ष ने मेला मैदान की तैयारियों का जायजा लिया एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके साथ ही दशहरा मेले को लेकर प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी नगर पालिका परिषद के सभागार में अध्यक्ष देवराज सोनी की अध्यक्षता में विभिन्न दुर्गोत्सव समितियों के सदस्यों व अखाड़ों के उस्तादों की बैठक हुई। जिसमें सभी से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, तदोपरांत महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
जिसमे अध्यक्ष देवराज सोनी ने बताया कि नगर मे पचास प्रतिमाएं विराजमान होती हैं। जिनको शासकीय महाविद्यालय रहली के दशहरा मैदान मे पहुंच मार्ग के लिए सभी प्रतिमाओं को अलग अलग मार्गो से प्रतिमाएं ले जाने पर सहमति बनी है तथा उनके साथ अखाड़े भी दशहरा मैदान तक अपनी समिति की प्रतिमाओं के साथ ही पहुंचेंगे।
अध्यक्ष देवराज सोनी ने बताया कि दशहरा का पर्व नगर में पुराने समय से सौहादपूर्ण तरीके से धूमधाम से मनाया जाता है रहली नगर का दशहरा प्रदेश में द्वितीय स्थान पर देखा जाता है। सभी समिति सदस्यों अध्यक्षों व अखाड़ा उस्तादों की उपथिति में बैठक हुई। जिसमें निर्णय हुआ कि मेलेे के दौरार नगर पालिका का संपूर्ण अमला रहेगा। स्वास्थ्य विभाग का कैंप लगाया जाएगा। एंबुलेंस भी रहेगी अग्निशामक वाहन जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, अखाडे के खिलाड़ी व उस्ताद डेस कोड में रहेंगे।