*सत्तरवीं संभागीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सांदीपनि विद्यालय रहली का शानदार प्रदर्शन*

 *सत्तरवीं संभागीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सांदीपनि विद्यालय रहली का शानदार प्रदर्शन*

*विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया*

रहली - सत्तरवीं संभागीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता छतरपुर आयोजित हुई जिसमें शासकीय सांदीपनि विद्यालय रहली के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया और विद्यालय का परचम लहराया। दिनांक 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान बनाया।

 19 वर्ष बालक बालिका राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन आगामी माह में छतरपुर में ही आयोजित है।

प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। खिलाड़ियों ने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच बेहतर प्रदर्शन करते हुए उपलब्धियाँ हासिल कीं।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी इस प्रकार हैं,

*बालक वर्ग में*

आदित्य नामदेव — 400 मीटर दौड़ एवं 4×400 मीटर रिले दौड़ में प्रथम स्थान,दीपू नामदेव — ऊँची कूद में प्रथम स्थान, रामरतन बंसल — लंबी कूद एवं 100 मीटर दौड़, प्रथम स्थान वेदांश तिवारी — तवा फेंक में प्रथम स्थान

 प्रशांत प्रजापति — क्रॉस कंट्री में तृतीय स्थान,सुमित लोधी — 3000 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान, अमित अहिरवार — सेपक टाकरा, सूरज राजपूत — सेपक टाकरा

*बालिका वर्ग में*

निशा पटेल — 80 मीटर, हर्डल्स, तवा फेंक में प्रथम स्थान एवं ऊँची कूद में द्वितीय स्थान,रक्षा गौंड — 200 मीटर दौड़, 4×100 मीटर रिले एवं 4×400 मीटर रिले में प्रथम स्थान,भूमिका साहू एवं 4×100 मीटर रिले में प्रथम स्थान एवम लम्बी कूँद में द्वितीय स्थान,वैष्णवी राजपूत — 4×100 मीटर रिले एवं 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, रुकसार खान — 4×100 मीटर रिले एवं 4×400 मीटर रिले में प्रथम स्थान,खुशी सेन — 3000 मीटर पैदल चाल एवं 1500 मीटर दौड़ में सहभागिता की।

       विद्यालय के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यार्थियों की सफलता उनके निरंतर अभ्यास, मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है।

                सांदीपनि विद्यालय रहली की इस उपलब्धि पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण एस पी सिंह बिसेन, जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द जैन, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजय दादर, सहायक संचालक लोक शिक्षण रहली स्वाति दुबे,प्राचार्य दिलीप कुमार चौबे,खेल शिक्षक सलामत खान, विजय प्रकाश उइके एवम कोच दिनेश सेन सहित समस्त सांदीपनी स्टाफ ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

     सेवा सकल्प अभियान के समापन अवसर पर सभी खिलाड़ियों को मंच से प्रशस्ति पत्र एवम मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। नोडल प्रभारी शिक्षक देवेंद्र कतरोलिया ने सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की।

   सांदीपनि विद्यालय रहली के खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने