पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव की निर्माण एजेंसियों को सख्त चेतावनी, और लोगों से विनम्र अपील।

 पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने किया 1057 लाख रुपये की सड़कों का भूमिपूजन।


                   सेहरी-बिजोरा और खैजरा-धनगुवा- तिखी-भैंसा मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन , 

रहली- विकास पर्व के अवसर पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सेहरी से बिजोरा मार्ग राशि 408.87 लाख, लंबाई 3.50 किमी तथा खैजरा-धनगुवा-तिखी-भैंसा मार्ग राशि 648.15 लाख, लंबाई 5.80 किमी) के निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं शिलान्यास पूर्व लोक निर्माण मंत्री एवं विधायक गोपाल भार्गव द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि क्षेत्र में सड़क विकास को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि 50 किलोमीटर की दूरी अब मात्र 45 मिनट में तय की जा सकती है, जो बेहतर सड़कों का परिणाम है। उन्होंने अपने राजनैतिक संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने विपक्ष में रहते हुए भी क्षेत्र की समस्याओं को देखा और संकल्प लिया कि अवसर मिलने पर विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। “एक साथ 22 सड़कों का निर्माण बड़ी उपलब्धि” गोपाल भार्गव ने कहा कि एक क्षेत्र में एक साथ 22 सड़कों का निर्माण होना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने सख्त लहजे में निर्माण एजेंसियों को चेतावनी दी है,कि यदि वे निर्माण कार्य में लापरवाही बरतेंगे तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। साथ ही क्षेत्र वासियों से आग्रह किया कि वे सड़कों को अपने घर की और आंगन जैसी समझे उनको सुरक्षित रहें और सुरक्षा के साथ उनका उपयोग करें। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि उन्होंने 100 प्रतिशत कार्य किए हैं तो विरोधी 2 प्रतिशत कार्य करके दिखाएं, अन्यथा वे राजनीति से संन्यास लेने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वे जनता के लिए सदैव उपलब्ध हैं। यदि किसी का फोन वे तत्काल अटेंड नहीं कर पाते तो स्वयं वापस कॉल करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने जो पौधा रोपा था, वह आज वटवृक्ष बन चुका है। वे हृदय, किडनी एवं बच्चों के हृदय रोग के उपचार में भी सहयोग कर रहे हैं। “जीवन भर रहूंगा भाजपा का कार्यकर्ता” जब तक जीवन रहेगा, वे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहेंगे।

    कार्यक्रम में पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र जारोलिया, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश कपास्या,तहसीलदार राजेश पांडे, पीडब्ल्यूडी एसडीओ दिनेश रावत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दीपक कौतु,सरपंच प्रतिनिधि अनुरुद्ध सिंह, सरपंच के.के. राजपूत, गोविंद लोधी धौनाई सुरेन्द्र छीर, रूपेश सिंह रमखिरिया, सीताराम बड़गान सचिव शुभम शर्मा, रोजगार सहायक मयंक ठाकुर, नीलेश पचौरी, ब्रजेश दुबे (रामपुर), उपयंत्री एम.एल. यादव, सरपंच प्रतिनिधी रणधीर सिंह,सरपंच प्रतिनिधि रामप्रसाद पचौरी, सरपंच छोटू कुर्मी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनीष ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने