संदीपनि विद्यालय रहली में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन।

 संदीपनि विद्यालय रहली में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन।


रहली। विकसित भारत 2047 सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आज सांदीपनि विद्यालय रहली में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भाषण एवं चित्रकला के माध्यम से विकसित भारत की अपनी कल्पनाओं और विचारों को अभिव्यक्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  युवा भाजपा नेता पंडित अभिषेक भार्गव रहे,  कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद रहली के अध्यक्ष देवराज सोनी ने की।


विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पंडित अभिषेक भार्गव ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण केवल शासन या व्यवस्थाओं से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जिम्मेदार व्यवहार से होगा। यदि प्रत्येक छात्र और व्यक्ति के भीतर सिविक सेंस (नागरिक बोध) की समझ विकसित हो जाए और प्रत्येक व्यक्ति स्वयं में सुधार लाने का संकल्प ले, तो निश्चित रूप से भारत 2047 से पहले ही विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में पहुंच सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, स्वच्छता, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका परिषद रहली के अध्यक्ष देवराज सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा रहली विधानसभा क्षेत्र विधायक पंडित गोपाल भार्गव के मार्गदर्शन में निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विद्यालयों, खेल मैदानों, पुलों, अटल सेतु, पार्क, जिम सहित विभिन्न विकास कार्यों से नागरिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रहली क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत के विभिन्न आयामों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों और कल्पनाशीलता के माध्यम से विकसित भारत की तस्वीर प्रस्तुत की। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।

कार्यक्रम में सहायक संचालक स्वाति दुबे, नोडल प्रभारी शिक्षक देवेंद्र कुमार कतरोलिया, भाषण प्रभारी लकी लक्षकार, चित्रकला प्रभारी श्रीमती सपना रजक, सह प्रभारी यशी पटेरिया एवं ज्योति राजावत सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में लकी लक्षकार, घनश्याम दुबे, श्यामाचरण कुर्मी, राजमणि तिवारी एवं संदीप जैन तथा चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में अनुज पटेल, रविंद्र डुडवे एवं सचिन वर्मा रहे।

भाषण प्रतियोगिता में रोशनी तिवारी, प्रीति सेन, नयन श्री पांडे, प्रियांशी जैन एवं विक्रमादित्य सिंह बुन्देला  विजयी  रहे वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में नम्रता राठौर, अंशिका प्रजापति, तनुश्री साहू, शैलजा नामदेव एवं नीतेश लोधी विजयी रहे। इन सभी छात्र छात्राओं को जिला स्तर प्रतियोगिता हेतु चयनित किया गया 

कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य में रेखा चौरसिया, सांदीपनि विद्यालय रहली प्राचार्य दिलीप कुमार चौबे,BRC आर.डी. अहिरवार, संजय खरे, नीरज नेमा, शिव शंकर रैकवार, मनीष शास्त्री, लाखन सिंह, कमलेश चौबे, वी.एस. ठाकुर, रवि अहिरवार, साक्षी जैन, शैलेंद्र जैन, प्रकाश शर्मा, संतोष जैन, मुकेश पचौरी, सचिन शुक्ला, किंकेश सेन, नेहा राठौर, अलका गायकवाड़, प्रवीण सिंघाई, किशोर दुबे, ओंकार साहू, सतीश प्रजापति, उमेश पाल, बृजेन्द्र चौबे, साक्षी दुबे, अदिति भट्ट, अवधेश चौबे, तृप्ति सेन एवं रोशनी तिवारी, इमरान खान, मनीष सैनी, अमित पचौरी, निधि कोरी, अनुज पटेल नीरज प्रजापति, वंदना राजपूत,, नीति बाला जैन, वीरेंद्र सोनी, भगीरथ पटेल सहित विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन गोविंद सिंह ठाकुर एवं देवेंद्र कतरोलिया ने किया तथा संतोष जैन ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से यह संदेश दिया कि विकसित भारत का सपना केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि हर विद्यार्थी, हर नागरिक और पूरे समाज के सामूहिक संकल्प एवं जिम्मेदारी से साकार होने वाला अभियान है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने