तीन बड़े विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन विधानसभा के लोगों को मिलेगा लाभ।: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव।

 तीन बड़े विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन विधानसभा के लोगों को मिलेगा लाभ।: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव।



रहली -
इस समय पूर्व कैबिनेट मंत्री और रहली विधानसभा से विधायक गोपाल भार्गव लगातार विकास पर्व के माध्यम से रहली क्षेत्र में करोड़ों के निर्माण कार्यों की सौगात दे रहें है,जिसके अंतर्गत पीडब्ल्यूडी से स्वीकृत सड़कों के भूमिपूजन कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। आज ग्राम पंचायत खैराना में 325.72 लाख की सड़क रामपुर में कैमिस्ट्री लेब एवं मगरोन में 443.00 लाख महत्वपूर्ण सड़कों का भूमि पूजन संपन्न हुआ।

विकास पर्व के तहत ग्राम पंचायत खैराना में

सोनपुर से खैराना बस्ती मार्ग

और धवोली नयाखेड़ा से शाहपुर सड़क का विधिवत भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गोपाल भार्गव रहे।पूजन अर्चन के साथ शिलापट्ट का अनावरण किया गया और निर्माण कार्य के शुभारंभ की घोषणा की गई।

          कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने आलोचकों को भी जमकर निशाना बनाया, उन्होंने कहा कि जब बीजेपी का कोई नाम नहीं लेता था, कोई झंडा नहीं लगाता था, कोई दीवाल पर नहीं लिखवाता था। हम ऐसे बुरे वक्त में बीजेपी में रहे, आए और लगातार रहेंगे हमें इससे मतलब नहीं था।

इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने