सड़कों का निर्माण लोगों के विकास और रिश्तों को कर रहा है मजबूत: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव।
![]() |
| बड़गान में सड़कों का भूमि पजन |
रहली- इस समय पूर्व कैबिनेट मंत्री और रहली विधानसभा से विधायक गोपाल भार्गव लगातार विकास पर्व के माध्यम से रहली क्षेत्र में करोड़ों के निर्माण कार्यों की सौगात दे रहें है,जिसके अंतर्गत बड़गान में तीन सड़कों का भूमि पूजन और काछी पिपरिया में के हाई स्कूल में कैमिस्ट्री लैब का शिलान्यास।
रहली। विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को बड़गान और काछीपिपरिया सहित विभिन्न ग्रामों में करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में विकास कार्यों की आधारशिला रखी।
बड़गान ग्राम में तीन प्रमुख सड़कों का भूमिपूजन किया गया। इनमें 634.03 लाख रुपये की लागत से 4.80 किमी लंबी बड़गांव–गोपालपुरा सड़क, 292.33 लाख रुपये से 2.60 किमी लंबी बड़गांव–हनुमानगढ़ी सड़क तथा 190.04 लाख रुपये की लागत से 1.50 किमी लंबी अचलपुर शक्तिघाट सड़क का निर्माण शामिल है। इन सड़कों के बनने से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और कृषि उपज के परिवहन में सहूलियत होगी।
विधायक भार्गव ने संबोधन में कहा कि पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था, लेकिन अब विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सड़क निर्माण के दौरान यदि किसी को सिंचाई पाइप लाइन डालनी हो तो पहले ही व्यवस्था कर लें, ताकि बाद में सड़क काटने की जरूरत न पड़े। सड़कों को अपनी संपत्ति मानकर उनकी देखरेख करने की भी बात कही।
इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काछी पिपरिया में 59.73 लाख रुपये की लागत से फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी लैब निर्माण का शिलान्यास किया गया। वहीं शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल पंढरपुर एवं शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल जून में 16.30-16.30 लाख रुपये की लागत से कंप्यूटर लैब निर्माण की आधारशिला रखी गई। इन लैबों के निर्माण से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र जारोलिया, कमलेश तिवारी अभिजीत सिंह राजपूत, छतर सिंह बगरोन, बडगान सरपंच मनीष सिंह राजपूत , पवन नायक,नितिन गर्ग ,अजय दुबे , रूपेश राजपूत सीताराम बड़गान ऊदल चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीओ दिनेश रावत, तहसीलदार राजेश पांडे, नायब तहसीलदार अनिल अहिरवार, pwd उपयंत्री ML यादव,बीईओ स्वाति दुबे सहित विजय पचौरी, दिलीप चौबे, रामगोपाल पचौरी,अन्य विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



