मेरे विपक्ष में विधायक रहते 20 वर्षों तक कांग्रेस के शासनकाल में मूलभूत सुविधाओं का रहा था अभाव : पूर्व मंत्री भार्गव।

मेरे विपक्ष में विधायक रहते 20 वर्षों तक कांग्रेस के शासनकाल में मूलभूत सुविधाओं का रहा था अभाव : पूर्व मंत्री भार्गव।

ग्राम बाबूपुर में दो सड़क मार्गों का भूमि पूजन

रहली। इन दिनों मध्यप्रदेश सरकार लगातार प्रदेश में विकास कार्यों के लिए विकास पर्व विकास पर्व चला रही इसी तारतम्य में विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रमखिरिया में क्षेत्रीय विकास को गति देने वाले चार महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन समारोह भव्य व गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सड़क अधोसंरचना के विस्तार को लेकर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

          इस अवसर पर जगदीश मंदिर रहली से रमखिरिया मार्ग निर्माण कार्य, जिसकी लागत 513.99 लाख रुपये है,और रहली बायपास हरदौल से ढोंडा मार्ग निर्माण कार्य, जिसकी लागत 430.80 लाख रुपये स्वीकृत की गई है, जिसका विधिवत भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही विधानसभा के बाबूपुर पंचायत में भी विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया जिसमें खैरी से बिछिया मार्ग निर्माण जिसकी लागत 515.72 लाख रुपये एवं लंबाई 4 किलोमीटर है,एवं पतरुआ टोला से खैरमाई बाबूपूरा मार्ग निर्माण कार्य, जिसकी लागत 372.35 लाख रुपये एवं लंबाई 3 किलोमीटर है, का भी भूमि पूजन संपन्न हुआ।

चारों सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक गोपाल भार्गव के करकमलों से किया गया। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, किसानों को मंडी और बाजार तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र जारोलिया जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश कपस्या, अभिजीत सिंह राजपूत , छतर सिंह बगरोन, रमखिरिया सरपंच प्रतिनिधि रंजीत सिंह राजपूत पूर्व सरपंच रूपेश सिंह राजपूत, बड़गाम सरपंच मनीष सिंह राजपूत, सरपंच प्रतिनिधि गोविन्द लोधी, सचिव दुष्यंत सिंह, सहायक सचिव राममिलन लोधी , जनपद सदस्य विशाल कुर्मी , रामानुज बिल्थरे,प्रीतम लोधी पूर्व उपसरपंच,

उपसरपंच प्रतिनिधि - अशोक लोधी,के.के. राजपूत रेवझा सरपंच। प्रशासनिक अधिकारियों में SDM कुलदीप पारासर, SDO दिनेश रावत,तहसीलदार राजेश पांडे नायब तहसीलदार अनिल अहिरवार थाना प्रभारी सुनील शर्मा निर्माण एजेंसी से JK जैन, प्रवीण सिरोठिया,दीपक राठौर एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने