*गरीबों को वितरित होने पहुंचा धूल और दुर्गंध युक्त राशन।*
रहली - प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा कहें या फिर गरीबों के साथ अन्याय जो भी हो पर रहली के पीडीएस गोदाम तक केसली ब्लॉक से सड़ा हुआ गेहूँ पहुंच रहा जब इसकी शिकायतें आम नागरिकों के द्वारा की गई तो स्थानीय अधिकारी हरकत में आए और स्टॉक में आए लॉट की चैंकिंग की गई।जब कॉफी बड़ी संख्या में दुर्गंध और धूल युक्त गेहूं से भरी हुई बोरियां पाईं गई तो पंचनामा कार्यवाही करते हुए। उनका अलग स्टैक लगाया गया।
वहीं बेयरहाउसिंग लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन रहली के मैनेजर बलराम पटेल के द्वारा बताया गया कि अब तक सायलो बैग पटना खुर्द से LRT के माध्यम से जितना भी इस प्रकार का अनाज आया है या आ रहा है उसको पंचनामा कार्यवाही करते हुए वापिस किया जा रहा है।
वहीं प्रशासन की इस बड़ी लापरवाही से लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ सकता था, गनीमत रही कि जिन लोगों को ये राशन वितरित किया गया उन्होंने खाने में उपयोग नहीं किया।

