आमंत्रित अतिथियों ने कैरियर मार्गदर्शन के चौथे दिन दिया उद्वोधन।

आमंत्रित अतिथियों ने कैरियर मार्गदर्शन के चौथे दिन दिया उद्वोधन।

रहली - सांदीपनी विद्यालय रहली में कैरियर मार्गदर्शन सेमिनार के चतुर्थ दिवस में पधारे वक्ताओं द्वारा बच्चों को मार्गदर्शित कर उनके प्रश्नों के उत्तर दिए गए। एसडीओपी प्रकाश मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य निर्धारण,कठिन परिश्रम,निरंतरता और धैर्य से विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।मध्य प्रदेश पूर्व विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड रहली से पधारे जे ई मिलन परते ने विद्यार्थियों को इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल फील्ड सहित सॉफ्टवेयर इंजीनियर सहित विभिन्न टेक्निकल फील्ड की जानकारी प्रदान की एवं विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया।

     सहायक संचालक लोक शिक्षण रहली स्वाति दुबे द्वारा विद्यार्थियों को एमपीपीएससी, यूपीएससी,शिक्षा विभाग में कैरियर संबंधित जानकारी प्रदान कर उनके द्वारा पूंछे गए प्रश्नों के उत्तर देकर मार्गदर्शित किया।

   सांदीपनि विद्यालय प्राचार्य दिलीप कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कैरियर मार्गदर्शन सेमिनार द्वारा प्राप्त मार्गदर्शन से एक लक्ष्य को निर्धारित कर जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

         खेल शिक्षक सलामत खान द्वारा विद्यार्थियों को जल,थल,वायु सेना, सीआरपीएफ, जीआरपीएफ,मध्य प्रदेश पुलिस सहित योग एवं खेल विभाग से संबंधित 

 कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

   प्राइमरी विंग की नन्हीं छात्राओं द्वारा परीक्षा में तनाव कम करने के लिए एक शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी जिसकी मंचासिन अतिथियों ने प्रशंसा की। संस्था प्राचार्य द्वारा अतिथियों का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

               कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गोविंद सिंह ठाकुर एवं आभार प्रदर्शन देवेंद्र कतरोलिया ने व्यक्त किया।

   इस अवसर पर कैरियर काउंसलिंग प्रभारी सतीश प्रजापति, डॉक्टर उमेश वैद्य, संतोष जैन, नीरज नेमा,किंकेश सेन,यशी पटेरिया, कमलेश चौबे,साक्षी जैन,शैलेन्द्र जैन,अरुण शुक्ला,दीपक राजपूत, लाखन सिंह कुशवाह, रवि अहिरवार,विश्वेश्वर सिंह, शालिनी दुबे सहित समस्त स्टॉफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने