*प्रतिष्ठा अकैडमी के तीन दिवसीय स्पेशल स्टडी कैंप का हुआ समापन।*
रहली - प्रतिष्ठा एकेडमी में कक्षा आठवीं एवं बोर्ड की कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय “स्पेशल स्टडी कैंप” का आयोजन किया गया। यह आवासीय कैंप 02 फरवरी से 06 फरवरी तक संचालित रहा, जिसमें विद्यार्थियों को विषयवार विशेष मार्गदर्शन, परीक्षा की रणनीति, समय प्रबंधन एवं अनुशासन पर प्रशिक्षण दिया गया। कैंप का उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराना रहा। आज 06 फरवरी को रात्रि में कैंप का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में डॉक्टर मनोज जैन सर, ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय सागर से सालनी जैन, इमरान खान जन शिक्षक शिवशंकर रैकवार, शिक्षकगण एवं आमंत्रित अतिथियों के साथ परिजन और विद्यार्थियों उपस्थित रहे।
शिक्षा के क्षेत्र में निजी विद्यालयों में बोर्ड परीक्षाओं के समय विशेष अध्ययन के लिए लगाया गया यह कैंप शिक्षा के क्षेत्र में एक नवाचार है जो विद्यार्थियों के लिए कुशल मार्गदर्शन की और सफलता की पहली सीढ़ी सावित होगा।

