उद्योग विभाग के अधिकारी ने किया औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण।

उद्योग विभाग के अधिकारी ने किया औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण।

रहली - अखबारों में प्रकाशित खबरों के बाद रहली नगर के औद्योगिक क्षेत्र में नियमो की अनदेखी कर आवंटित प्लॉट पर नियम विरुद्ध कई गतिविधियां पाई गई।जिसमें आवंटित प्लॉट पर दुकानों को किराए पर देने, अंडा विक्रय करने एवं वाहन पार्किंग जैसी नियम विरुद्ध गतिविधियां पाई गई। जिसकी जाँच अधिकारी द्वारा जांच कर रिपोर्ट तैयार की गई है।

         जांच अधिकारी ने ये माना है कि नगरीय क्षेत्र की कुल 17 इकाइयों में से लगभग 8 से 10 इकाइयां हीं क्रियान्वित हैं।बाकी सभी उद्यमी या तो शट डाउन किए हुए है या खाली पड़ी जगह को किराए से या दुकानें निकाल कर किराए से दी हुई है।

         अब जो भी हो पर जब प्रदेश सरकार लगातार उद्योगों को विकसित करने पर जोर दे रही है जिससे रोजगार जैसी महत्वपूर्ण समस्या को धीरे धीरे कम किया जा सके तो इस बेस कीमती जमीनों पर उद्योग लगाने के बजाय उनका उद्योग के नाम पर दुरुपयोग करना सीधे सीधे प्रदेश के विकास में अवरोध पैदा करना हैं और सरकार की विकसित प्रदेश विकसित भारत की नीति को चुनौती देने की कोशिश करना हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने