नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 7 पेटी शराब और बलेनो कार जब्त
नरसिंहपुर संवाददाता: राजकुमार दुबे
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान OPERATION EAGLE CLAW के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में गोटेगांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को देवनगर रोड, ग्राम कमती क्षेत्र में तीन व्यक्तियों द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब रखने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही विशेष टीम गठित कर प्रभावी घेराबंदी की गई और मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
जब्ती का विवरण
7 पेटी देशी शराब (अनुमानित कीमत ₹42,000)
एक बलेनो कार (MP-53-CA-5777) – अनुमानित कीमत ₹5 लाख
गिरफ्तार आरोपी
सोनू उर्फ सुनील झारिया – निवासी ग्राम रातामाटी, गौरतला, चौकी झोतेश्वर
सतीश झारिया – निवासी ग्राम रातामाटी, गौरतला, चौकी झोतेश्वर
आशीष उर्फ हेमन्त झारिया – निवासी ग्राम बौछार, थाना ठेमी
कानूनी कार्रवाई
तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इन अधिकारियों की रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सराफ, उपनिरीक्षक विजय द्विवेदी, सउनि. जे.पी. धुर्वे, प्रधान आरक्षक सांगर सोनकर, आरक्षक राकेश कुमार, प्रशांत राजपूत, सुमित जखमोला एवं नीरज पटेल की विशेष भूमिका रही।
नरसिंहपुर पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है और जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में इसे एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
