सांदीपनि विद्यालय रहली में हर्षोल्लास से मनाया गया बसंत पंचमी उत्सव

 सांदीपनि विद्यालय रहली में हर्षोल्लास से मनाया गया बसंत पंचमी उत्सव।

रहली - सांदीपनि विद्यालय रहली में विद्या,ज्ञान-विज्ञान, कला व संगीत की देवी माँ सरस्वती का प्रकटोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य दिलीप चौबे व स्टॉफ ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित व पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सभी विद्यार्थियों द्वारा देवी सरस्वती का पूजन किया गया, प्राथमिक विंग के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना व मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, कक्षा पाँचवी के छात्र प्रशांत नामदेव ने गीता के छटवें श्लोक के गीत की प्रस्तुति दी। एल के जी की छात्रा शुभि चौरसिया ने माँ सरस्वती के रूप की आकर्षक प्रस्तुति दी।कार्यक्रम प्रभारी नीरज नेमा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्या वह शक्ति है जो मनुष्य को विवेकशील,संवेदनशील और जिम्मेदार बनाती है। इस दिनअज्ञानता को दूर करने लिए ज्ञान की देवी माँ सरस्वती प्रकट हुई थीं अतः आज माँ की विशेष पूजा आराधना होती है। शिक्षक गोविन्द सिंह ने कहा कि बसंत का आगमन प्रकृति में सकारात्मक ऊर्जा लाता है।शिक्षक उमेश वैद्य ने बताया कि गीता में श्रीकृष्ण ने कहा है कि मैं ऋतुओं में बसंत हूँ। प्राचार्य दिलीप चौबे ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन में रहना आवश्यक है। अनुशासन रहित जीवन बिना डोर की पतंग की भांति है। शिक्षक अंजना चौरसिया ने कार्यक्रम का संचालन किया व शिक्षक देवेंद्र कतरोलिया द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मा शा प्रभारी संजय खरे व विद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने