रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण रंगमंचीय समापन।

रहली के शास.कन्या उच्च. मध्य. विद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का रंगमंचीय समापन।

रहली - नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन समारोह  शिल्पी भार्गव/अभिषेक भार्गव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं के आत्मरक्षा हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित हुईं। छात्राओं ने विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियों, नृत्य, नाटिका के माध्यम से नारी जागरूकता, महिला सशक्तीकरण, बालिका सुरक्षा, शिक्षा एवं अनुशासन का संदेश दिया। कार्यक्रम में आत्मरक्षा प्रशिक्षण में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालयीन गतिविधियों में श्रेष्ठ योगदान देने वाली महिला शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिल्पी भार्गव ने छात्राओं ने को संबोधित के आत्मसुरक्षा, शिक्षा और अनुशासन हेतु प्रेरित किया एवं आयोजित कार्यक्रम के साथ विद्यालयीन गतिविधियों की खुले मन से सराहना की।उनके द्वारा दिए गए उद्बोधन में वेदिका फाउंडेशन की स्थापना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि क्षेत्र में कोई भी बच्चा यदि गंभीर रूप से बीमार है तो उसके इलाज की सारी व्यवस्था वेदिका फाउंडेशन द्वारा की जाएगी। 

            कार्यक्रम को जया/देवराज सोनी, सहायक संचालक स्वाति दुबे, प्राचार्य विजय पचौरी, शिक्षिका साक्षी दुबे ने भी संबोधित किया। वरिष्ठ शिक्षिका रेखा चौरसिया ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिवार द्वारा प्रतीक चिन्ह के रूप में कृपाण भेंट की गई। इस अवसर पर पार्षद स्वाति पटेरिया,बीआरसी आर डी अहिरवार, सांदीपनी विद्यालय रहली प्राचार्य दिलीप चौबे,पूर्व बी आर सी अनुराग राय,डॉक्टर संजय तिवारी,निशा तिवारी,उमेश हजारी,बृजेंद्र  चौबे,सलामत खान, गोविंद सिंह ठाकुर,संतोष जैन, राजमणि तिवारी,मनीष तिवारी,अनिल चौबे, मनोज मिश्रा,प्रियंका स्वर्णकार,नीरज प्रजापति, आशीष साहू,वैशाली मिश्रा, गीता चाचोंदिया, आयुषी जैन,नीलम जैन,सारिका स्वामी, दिव्या प्रजापति,सपना रजक, गरिमा तिवारी,मधुलता दीक्षित, साधना मिश्रा, यशी पटेरिया,अनिकेत ठाकुर,सुशील यादव,अनिरुद्ध पचौरी, हजरत खान,प्रवीण जैन, यतेंद्र समाधिया दिव्या प्रजापति,निशा तिवारी, नीलू विश्वकर्मा सहित नगर की विभिन्न संस्थाओं के प्राचार्य, संकुल केंद्र अंतर्गत शिक्षिकाएं, विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

     आत्मरक्षा प्रशिक्षण में 167 छात्राओं को पलक सेन,शीतल प्रजापति, अनामिका दांगी एवं तपस्या रायकवार द्वारा प्रशिक्षित किया गया 

     कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी एवं शिव शंकर रैंकवार ने किया। आभार प्रदर्शन मनीष जैन ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने