सरसों खरीदी में बड़ा घोटाला,40 प्रतिशत मिट्टी मिली सरसों की हुई थी खरीदी,बोरियों पर नहीं मिला किसान कोड
लम्बी जांच के बाद समिति संचालकों सर्वेयरों,वेयरहाउस प्रबन्धक पर मानक अधिनियम 2006 के तहत मामला दर्ज भारत सरकार की समर्थन मूल्य योजना के तहत हुई थी खरीदी
रहली - विगत वर्ष हुई सरसों खरीदी में हुई फ़र्जी बाड़े की रहली से लेकर दिल्ली तक हुई जांच के बाद छिरारी, ओर खेराना सहकारी समितियों के संचालक ,सर्वेयरों, व म.प्र. बेयरहाउसिंग लजिस्टिक कार्पोरेशन तत्कालीन शाखा प्रबंधक वर्षा तोमर इंदौर वर्तमान पता चौरई तहसील गढ़ाकोटा जिला सागर पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम व भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला रहली थाना में पंजीबद्ध किया गया है।।मामले में आवेदक रंजीत कुमार सिंह पिता श्री हरिवंश सिंह उम्र 45 साल निवासी N 1/8 E गंगाविहार कलोनी सामने घाट लंगा वारणसी हाल निवासी सी -35 अंजली विहार बागसिवनिया भोपाल के लिखित शिकायत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया शिकायत के मे उल्लेखित तथ्यौं के आधार पर आरोपी
1. सेवा सहकारी समिति छिरारी संचालककर्ता विजय कुमार जैन छिरारी।
![]() |
| विजय जैन |
2. सेवा सहकारी समिति रहली उपकेन्द्र खैराना संचालक जगदीश लोधी।
![]() |
| जगदीश लोधी |
3. एन.सी. एम.एल. सर्वेयर सागर अभिषेक दुबे सागर।
4. एन.सी.एम.एल. सर्वेयर पुष्पेन्द्र साहू केसली जिला सागर।
5. म.प्र. बेयरहाउसिंग लजिस्टिक कार्पोरेशन तत्कालीन शाखा प्रबंधक वर्षा तोमर इंदौर वर्तमान पता चौरई तहसील गढ़ाकोटा जिला सागर के विरूध प्रथम दृष्टया खण्ड 318(3), 274 भारतीय न्याय सहिता, धारा 48,49 खाद्द सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 का पाए जाने से अपराध पंजीयन किया गया शिकायत आवेदन पत्र दिया गया है जिसमें भारत सरकार की समर्थन मूल्य योजना अंतर्गत सेवा सहकारी समीति छिरारी एंव उप केन्द्र खैराना रहली द्वारा खरीदी गई सरसों में मिलावटी / नकली सरसों का बदनीयत एंव कूट रचना से वेयरहाउस में भंडारण कर जमा कर एंव उपार्जन नीति का उल्घन्न कर धोखाधडी किये जाने पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसमें उल्लेख किया गया कि नेफेड द्वारा रवी विपणन वर्ष 2024-25 में भारत सरकार की समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत सागर जिले में कृष्क उपज मंडी रहली म. प्र. वेयरहाउसिंग लाजिस्टिक कार्पोरेशन शाखा रहली के स्वंय के गोदाम क्र. 10 में सरसों का उपार्जन कार्य किया गया था उक्त कार्य हेतु सेवा सहकारी समिती छिरारी एव सेवा सहकारी समिती रहली उप केन्द्र खैराना द्वारा उपार्जन कार्य किया गया था समितीयो द्वारा खरीदी के समय किसी भी बोरी पर किसान कोड अंकित नहीं किया गया। किये गये उपार्जन तस्कंद का परीक्षण एन.सी.एम.एल. सर्वेयर अभिषेक दुबे सागर एंव पुष्पेन्द्र साहू केसली जिला सागर द्वारा किया गया उक्त सरसों का नेफेड भोपाल द्वारा विक्रय किया जा रहा है जो उठाव के दौरान पार्टी द्वारा शिकायत की गई कि भंडारित सरसों के कुछ बोरो में नकली मिट्टी के बने सरसों के दाने जैसे दिखने वाले दाने सरसों में मिक्स है जो लगभग 30 से 40 प्रतिशत नकली सरसों के दाने मिक्स है इस संबध में दिनांक 14.10.25 को पंचनामा लेख किया गया था जो नेफेड प्रतिनिधि एम.पी.डब्ल्यू. एल. रहली शाखा प्रबंधक एन.सी.एम.एल. सर्वेयर प्रतिनिधि, हेड कल्सटर नेफेड एंव पार्टी प्रतिनिधि के समक्ष पंचनामा दिनांक 14-10-25 को मप्र वेयरहाउसिंग एण्ड लजिस्टिक्स कार्पोरेशन, नई दिल्ली के आदेश क्रमांक 105 के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 का उपार्जन मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ सागर के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति रहली उपकेंद्र में कार्य किया गया। समिति द्वारा खरीदी के समय किसी भी बोरी पर किसान कोड अंकित नहीं है। सेवा सहकारी समिति रहली द्वारा 8470 बोरी वजन 4235.00 क्विटल खरीदी का भंडारण किया गया है। सेवा सहकारी समिति रहली उपकेंद्र द्वारा 9431 बोरी वजन 4715.50 क्लिंटल खरीदी का भंडारण किया गया है। उक्त सरसों का विक्रय नेफेड द्वारा मेसर्स शिवशक्ति सागर ट्रेडिंग कम्पनी टांक, देवरी (राजनांदगांव) को किया गया। भुगतान के समय क्रेता द्वारा नकली सरसों को मिश्रित होने की शिकायत नेफेड भोपाल को किया गया। नेफेड भोपाल कार्यालय के निर्देशानुसार परीक्षणए. एफ.ई. (AFE), सुरक्षा गार्ड (SMTS) एवं गोदाम प्रतिनिधि, शाखा प्रबंधक M.P.W.L.C. देहली एवं सेंटर के समक्ष संयुक्त निरीक्षण किया गया। पानी द्वारा की गई परीक्षण के आधार पर सरसों में नकली सरसों की मिलावट पाई गई। जिसमें सरसों को पानी में डालने पर तैरती हुई दिखाई दी, जिससे प्रति क्विंटल 35 से 40 प्रतिशत अनुमानित नकली सरसों पाई गई है। मप्र वेयरहाउसिंग एण्ड लजिस्टिक्स कार्पोरेशन क्रमांक 10 रहली मे खैराना समिति एवं छिरारी समिति का कुल 8950 क्विंटल जिसमे से 8693 क्विंटल विक्रय हुआ है। शेष 257 क्विटल वर्तमान मे मप्र वेयरहाउसिंग एण्ड लजिस्टिक्स कार्पोरेशन क्रमांक 10 रहली भण्डारत है।
1. सेवा सहकारी समिति छिरारी संचालककर्ता विजय कुमार जैन छिरारी ।
2. सेवा सहकारी समिति रहली उपकेन्द्र खैराना संचालक जगदीश लोधी ।
3. एन.सी. एम.एल. सर्वेयर सागर अभिषेक दुबे सागर ।
4. एन.सी. एम.एल. सर्वेयर पुष्पेन्द साहू केसली जिला सागर ।
5. म. प्र. बेयरहाउसिंग लजिस्टिक कार्पोरेशन तत्कालीन शाखा प्रबंधक वर्षा तोमर इंदौर वर्तमान पता चौरई तहसील गढ़ाकोटा जिला सागर पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है।



