महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस, गणितीय मेले का हुआ आयोजन।
रहली - राष्ट्रीय गणित दिवस व भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर सी. एम. राइज विद्यालय रहली में गणित मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी नीरज नेमा ने छात्रों को रामानुजन के जीवन चरित्र,संघर्ष और गणित मे उनके योगदान के बारे में अवगत कराते हुए कहा इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को गणित से भय मुक्त करते हुए रोचक गतिविधियों द्वारा खेल खेल में गणित विषय में रूचि जागृत करना व दैनिक जीवन में गणित का महत्व व उपयोगिता बताना है।मेले का अवलोकन करते प्राचार्य और प्राचार्य और शिक्षक गण
मेले में शिक्षिका अंजना चौरसिया, नीरज शर्मा, आकांक्षा विश्वकर्मा,ने जोड़ घटाना,गुणाभाग,भिन्न,स्थानीय मान, सममिती, ज्यामिती, पैटर्न, स्मार्ट चार्ट, टेली चिन्ह, थ्री डी व टू डी आकृति, LCM व HCF वाले स्व निर्मित शिक्षण सहायक सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई।शिक्षिका प्रीति मनिहार ने गणितीय व्यंजन के स्टॉल, सरोजिनी अग्निहोत्री व सौरभ पटैल ने भार व लम्बाई मापन की प्रतियोगिता ,हिमांशु राजपूत व शालिनी दुबे द्वारा प्रश्न मंच व उमा चौरसिया व रेखा साहू ने गणितीय रंगोली आदि की प्रतियोगिता संपन्न करायी।छात्रों ने बड़े उत्साह से प्रतियोगिताओं मे सहभागिता की।
![]() |
स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को वितरित होते पुरस्कार |
रंगोली प्रतियोगिता में कुoराशि सेन ने प्रथम, कु ऋतु अहिरवार ने द्वितीय व अंशिका सेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गणितीय प्रश्नमंच में सिद्धिका लोधी,ऋचा कुर्मी व लभी पटेल विजेता रहीं।वजन अनुमान मे प्रतिभा बंसल,आशी रैकवार व प्रियांश सेन ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।लम्बाई मापन में सुधीर,देविका व लभी पटेल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार व्यंजन में अर्पित सेन , योगेश कुर्मी,खुशी घोषी,जानवी मिश्रा व श्यामली दुबे विजयी घोषित हुए। प्राचार्य व्ही.के पचौरी, उप प्राचार्य दिलीप चौबे ,शिक्षक यतेंद्र समाधिया,संतोष जैन,शैलेंद्र जैन ने मेले का अवलोकन कर प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कार प्रदान किये। इस अवसर पर अभिभावक एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।