सागर गौरव दिवस में बुंदेलखंड को मिली बड़ी सौगात, तीन दिग्गज नेता रहे सुर्खियों का केंद्र।

सागर गौरव दिवस का मंचीय कार्यक्रम स्थानीय विधायक मंत्रियों की आपसी नोकझोंक से रहा चर्चाओं में, मुख्यमंत्री के दखल से बनी बात।
विधानसभा अध्यक्ष,मुख्यमंत्री,मंत्रियों और विधायकों से सुसज्जित गौरव दिवस का मंच
सागर - लंबे अरसे से बहुप्रतीक्षित सौन्दर्य कृत लाखा बंजारा झील का जीर्णोधार , लाखा बंजारा प्रतिमा का अनावरण, सागर नगर निगम के नए भवन एवं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत सागर में दो ज़ोनल सेंटर सहित 642 करोड़ रुपए की राशि के विकास कार्यों सहित जिनमे जिला चिकित्सालय सागर में निर्माणाधीन 100 बिस्तरीय अस्पताल का आज सागर गौरव दिवस पर लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया
मुख्यमंत्री धामी का स्वागत करते मुख्यमंत्री यादव
           कार्यक्रम में मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सागर के प्रभारी मंत्री व मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल,जिले से एकलौते कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत,सागर जिले के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभाओं के विधायक, सागर नगर निगम अध्यक्ष,महापौर एवं भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गैस सिलेण्डर रिफिल योजना के अंतर्गत 24 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को 26 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके खातों में अंतरित की।
लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रम
            सागर गौरव दिवस के मंचीय कार्यक्रम में कई वाक्य सामने आए जो चर्चाओं का विषय बने जिनमें पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का अपना स्वागत ना करवाना एवं जिले के इकलौते मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का अपने उद्बोधन में मंचीय अभिवादन ना करना इन तमाम बातों ने सुर्खियां बनाई, साथ ही कांग्रेस सरकार मैं हुए लाखा बंजारा झील के नाम पर घोटाले का भी जिक्र किया और कार्यक्रम के दो दिन पूर्व चले बैनर पोस्टर वार को भी मंच से अपने भाषण में बताते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह की फोटो लगे या ना लगे लेकिन उनका नाम और उनका काम सागर की जनता के लिए हमेशा समर्पित रहेगा।मेरी फोटो जनता के दिलों में लगी रहे।
मंच से भाषण देते पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह 
            इसी कार्यक्रम में सागर जिले के लिए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में कैंसर विभाग एवं न्यूरोलॉजी विभाग को मेडिकल कॉलेज में जोड़ने की बात रखी,साथ तमाम विधायकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष कई सारी मांगे रखीं जिनको मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी ही सहजता के साथ अपने अभिभाषण में मंचीय घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि सागर जिले की केन बेतवा लिंक परियोजना से पूरे बुदेलखंड को विकास की एक नई दिशा और दशा मिलेगी। किसानों को सिंचाई  के लिए सबसे महत्वपूर्ण परियोजना साबित होगी उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का यह सपना था जिसे भाजपा सरकार अब पूरा कर उसे मूर्त रूप दे रही है। उन्होंने अपने उद्बोधन में सागर जिले के अंतर्गत आने वाले गौरझामर को नगर परिषद् बनाने बरा एवं नरयावली को नगर पंचायत बनाने, डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में विधि विभाग की स्थापना जैसी प्रमुख मांगो की घोषणा कर मंचीय स्वीकृति प्रदान कर दी।
 उद्बोधन देते कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
             इस अवसर पर कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, विधायक एवं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, विधायक शैलेंद्र जैन, विधायक प्रदीप लारिया, विधायक बृज बिहारी पटेरिया, विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, विधायक निर्मला सप्रे, महापौर संगीता सुशील तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, गौरव सिरोठिया, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, संभाग कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील जैन, कलेक्टर संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, जिला पंचायत सीईओ विवेक के वी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं विशाल जनसमुदाय मौजूद था। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर संगीता सुशील तिवारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी सागर के गौरव दिवस में पधारे जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने