रहली विधानसभा में पार्टी ने नगर एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्षों को सौंपी कमान,इन नामों पर लगी मुहर*

 भाजपा ने रहली के नगर एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्षों को सौंपी कमान,इन नामों पर लगी मुहर*

महेश यादव,दीपक कोंतू, कुंवर सिंह 

रहली - भाजपा एक अनुशासनात्मक पार्टी है वह लगातार अपने जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं के लिए तत्पर रहती है और उनके पार्टी के लिए किए गए समर्पण और सराहनीय कार्यों का उचित अवलोकन कर उनको पारितोषक समय-समय पर प्रदान करती है। हाल ही में जिले भर में भाजपा ने अपने मंडल अध्यक्षों को नियुक्त किया है।

रामकुमार लोधी

भाजपा संगठन पर्व-2024 के तहत सागर जिले में सम्पन्न भाजपा मण्डल अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के उपरान्त विधानसभा क्षेत्र रहली के 6 मंडलो के अध्यक्षों की सूची जारी की गई रहली विधानसभा क्षेत्र में रहली नगर वा ग्रामीण एवं गढाकोटा, शाहपुर के साथ नये मंडल बने पटना बुजुर्ग व बलेह में युवाओं को अवसर प्रदान किया गया है।भारतीय जनता पार्टी म.प्र. के निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर के अनुमोदन व जिला पर्यवेक्षक नरेन्द्र बिरथरे एवं स्थानीय विधायक पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव की सहमति के उपरांत भाजपा जिला सागर में निर्धारित मापदंडो के आधार पर सम्पन हुई मंडल निर्वाचन प्रकिया के उपरांत इन कार्यकर्ताओ को मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि घोषित किया गया। 

हरिनारायण पटेल 
          जिनमे रहली नगर मंडल अध्यक्ष महेश यादव (दाऊ) जो कभी भाजपा में युवा मोर्चा में हुआ करते थे, उसके बाद उन्हें भाजपा में महामंत्री और उपाध्यक्ष बनाया गया उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और रहली में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बनाया , वहीं रहली ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के रूप में दीपक कोंतू एवं नए मंडल बनाए गए पटना बुजुर्ग में मंडल अध्यक्ष की कमान बडगान सरपंच मनीष सिंह राजपूत को को सौंपी है।
भूपेंद्र कुर्मी

     गढाकोटा में नगर मंडल अध्यक्ष हरिनारायण पटैल जो की वर्तमान में नपा में उपाध्यक्ष भी है वही ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राम कुमार लोधी, शाहपुर में कुंवर सिंह को बनाया गया है। इस के अलावा वलेह को नया मंडल बनाया गया है। जिसमें भूपेंद्र कुर्मी को अध्यक्ष बनाया गया है,जो युवा चेहरा हैं।

             संगठन पार्टी द्वारा बनाये गए सभी मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर भाजपा नेता अभिषेक भार्गव, पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र जारोलिया,रहली नपाध्यक्ष देवराज सोनी, गढाकोटा नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी, शाहपुर नपाध्यक्ष देवराज सिंह लोधी,पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित नायक, पूर्व अध्यक्ष गढाकोटा सुधीर यादव, सुरेश कपस्या, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भरत सिंह सेमरा , पूर्व अध्यक्ष संजय दुबे, जिला महामंत्री मितेंद्र चौहान, सरपंच छतर सिंह बगरोन, लोकेश पुराणी, पूर्व अध्यक्ष गोविन्द पटैल, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्की भारद्वाज, मनोज जैन सहित भाजपा परिवार द्वारा बधाई शुभकामनायें दी।।


 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने