*सांदीपनि विद्यालय में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन*
*रहली।* शासकीय सांदीपनि विद्यालय रहली में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत करियर काउंसलिंग एवं करियर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और रोजगार के विभिन्न अवसरों से परिचित कराकर उनकी रुचि, क्षमता और प्रतिभा के अनुसार भविष्य का लक्ष्य तय करने में मार्गदर्शन देना था।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को चिकित्सा, प्रशासनिक सेवाओं, बैंकिंग, शिक्षा, तकनीकी सहित अन्य उभरते करियर क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास, उच्च शिक्षा के अवसरों और बदलते रोजगार परिदृश्य पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर नियमित अध्ययन, समय-प्रबंधन, अनुशासन और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
नोडल प्रभारी एवं करियर काउंसलिंग प्रभारी देवेंद्र कुमार कतरोलिया ने बताया कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए केवल पारंपरिक करियर तक सीमित रहना जरूरी नहीं है। सही समय पर मिला करियर मार्गदर्शन विद्यार्थियों को अपनी रुचि पहचानने और सही निर्णय लेने में मदद करता है।
कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि प्रियेश पटैरिया, संदीप असाटी, प्रियंका असाटी और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया रहली शाखा प्रबंधक उद्देश्य सोनी मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के करियर से जुड़े सवालों के जवाब दिए और लक्ष्य के प्रति गंभीर व सकारात्मक रहने की सलाह दी।
कार्यशाला में लकी लक्षकार, किंकेश सेन, नेहा राठौर, अलका गायकवाड, सपना रजक, वी.एस. ठाकुर, रवि अहिरवार, ज्योति राजावत, संतोष जैन, सतीश प्रजापति, दीप्ति जैन सहित शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिंद्र शुक्ला ने किया और आभार संतोष जैन ने व्यक्त किया।
#Rahli #SandipaniSchool #CareerGuidance #CareerCounselling #SevaSankalp
