*वन विभाग ने अनुभूति कार्यक्रम में ईको कैंप का किया आयोजन, स्कूली बच्चों ने किया वन परिक्षेत्र का भ्रमण*
रहली - दक्षिण वन मंडल सागर के वन परिक्षेत्र ढाना अंतर्गत ग्राम रानगिर में मध्यप्रदेश एको पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल के द्वारा अनुभूति कार्यक्रम के अंतर्गत इको कैंप का आयोजन किया गया जिनमें ग्राम रामपुर के माध्यमिक विद्यालय के लगभग 100 बच्चों को मास्टर ट्रेनर द्वारा वन भ्रमण कराया गया जिसमें वन्य जीव एवं वन्य संपदा के बारे में विशेष जानकारी दी गई। जंगली जानवरों के व्यवहार और उनके खानपान के तरीकों जैसी प्रमुख बातों को ट्रेनर के द्वारा बच्चों को समझाया गया इसके साथ ही वन संपदा में आने वाले बेस कीमती एवं बहु उपयोगी वृक्षों पौधों और जंगली जड़ी बूटियां के बारे में भी बच्चों को विस्तार से समझाया गया।
कार्यक्रम में वन विभाग के द्वारा वनों से संबंधित और प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं जिन बच्चों ने प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया उनको विभाग के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में ढाना रेंज की रेंजर प्रतीक श्रीवास्तव, डिप्टी रेंजर, फारेस्ट गार्ड,एवं स्कूल स्टॉफ ने सहभागिता की।


