ऊर्जा विभाग की समाधान योजना के तहत ग्राम पटना बुजुर्ग एवं खेजरा में शिविर आयोजित

 ऊर्जा विभाग की समाधान योजना के तहत ग्राम पटना बुजुर्ग एवं खेजरा में शिविर आयोजित

रहली - उपसंभाग अंतर्गत ग्राम पटना बुजुर्ग के पंचायत भवन तथा गढ़ाकोटा उपसंभाग के ग्राम खेजरा के पंचायत भवन में ऊर्जा विभाग की समाधान योजना के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को समाधान योजना के तहत बिजली बिलों में सरचार्ज छूट सहित विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी गई।

            कैंप स्थल पर कैनॉपी टेंट लगाया गया था, जिसमें म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, जबलपुर की विभिन्न सेवाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई। साथ ही समाधान योजना 2025-26 के अंतर्गत हितग्राहियों के लिए विशेष सेल्फी पॉइंट बनाया गया, जहां उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक सेल्फी ली। सागर वृत अधीक्षण अभियंता श्रीमती चन्द्ररेखा प्रभाकर ने कैनॉपी टेंट एवं हितग्राही सेल्फी पॉइंट जैसे नवाचारों की सराहना की तथा सभी उपभोक्ताओं से समाधान योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का अनुरोध किया। शिविर के दौरान ग्राम पटना बुजुर्ग में मौके पर 40 उपभोक्ताओं ने तथा ग्राम खेजरा में 35 उपभोक्ताओं ने समाधान योजना का लाभ लिया। इस अवसर पर रहली कार्यपालन अभियंता पंकज डेहरिय,पटना बुजुर्ग पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि आशीष जैन, सहायक अभियंता सी.एस. पटेल, ओम प्रकाश अग्रवाल, कनिष्ठ अभियंता शैलेन्द्र चौबे, सुरेश मरावी LI रामचंद्र पाठक सहित मुख्यालय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने