SIR के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 39 रहली की प्रारूप मतदाता सूची का सभी अधिकारियों,BLO एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने किया अवलोकन

SIR के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 39 रहली की प्रारूप मतदाता सूची का सभी अधिकारियों,BLO एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने किया अवलोकन।


रहली - मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 39 रहली की प्रारूप मतदाता सूची का आज प्रकाशन किया गया। प्रारूप सूची अवलोकन हेतु समस्त मतदान केन्द्रों के बीएलओ एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रहली के कार्यालय में उपलब्ध है। इस सम्बन्ध में आज अनुविभागीय अधिकारी रहली कुलदीप पाराशर के द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक अयोजित की गई। बैठक में सभी को जानकारी दी गई कि प्रारूप सूची में जिन मतदाताओं के नाम नहीं हैं अर्थात शिफ्ट अनुपस्थित ओर दोहरी प्रविष्टि की सूची में नाम है वे यदि पात्र हैं तो अपना नाम जुड़वाने के लिए दिनांक 22/1/2026 तक फॉर्म 6 घोषणा पत्र के साथ बी एल ओ के पास अथवा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र की वेबसाइट के माध्यम से जमा कर सकते हैं। जिन मतदाताओं की वर्ष 2003 की सूची से मैपिंग नहीं हुई है उन्हें नोटिस दिए जाएंगे और उन्हें निर्धारीत दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे । इसके अतिरिक्त सभी से अपील की गई कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके पात्र युवाओं के अधिक से अधिक संख्या में नाम जुड़वाने के कार्य में सहयोग करें। बैठक में तहसीलदार राजेश पांडे मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों में भारतीय जनता पार्टी से दीपक कौतू, हरिनारायण पटेल, पंकज सिंघई, रामकुमार लोधी, भूपेन्द्र कुर्मी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से बलराम साहू  दीपक जैन कमलेश साहू, आजाद खान, जानकी चौधरी एवं लक्ष्मी प्रसाद उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने