*सांदीपनि विद्यालय में रामानुजन जयंती का आयोजन*

 *सांदीपनि विद्यालय में महान गणितज्ञ रामानुजन की जयंती पर हुआ आयोजन*


रहली - राष्ट्रीय गणित दिवस व भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर सांदीपनि विद्यालय रहली में गणितीय गतिविधियों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर कक्षा एक से आठवीं के विद्यार्थियों के लिए प्रश्न मंच, रंगोली, भार व लम्बाई मापन, उलटी गिनती आदि गणितीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों व शिक्षकों द्वारा जोड़ -घटाना,गुणा -भाग,भिन्न,स्थानीय मान,सममिती,ज्यामिती व्यंजन,पैटर्न, स्मार्ट चार्ट, थ्री डी व टू डी आकृति, LCM व HCF वाले स्व निर्मित शिक्षण सहायक सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई। कक्षा 5 वीं की छात्राओं ने गणित की थीम पर सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति दी।

प्राचार्य दिलीप चौबे ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को गणित से भय मुक्त करते हुए रोचक गतिविधियों द्वारा गणित विषय में रूचि जागृत करना है।

शिक्षक गोविन्द सिंह ठाकुर ने श्री निवास रामानुजन की गणित के प्रति लगन,समर्पण, और संघर्ष के बारे में बताकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

            रंगोली प्रतियोगिता में ममता व जानू अहिरवार ने प्रथम, राशि सेन व अदिति लोधी ने द्वितीय व अंशिका सेन व डाली अहिरवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गणितीय प्रश्नमंच में अक्षिता खरे,पल्लवी पचौरी, गर्वित शिल्पी विजेता रहे।गिनती में रवीन्द्र कुर्मी,अभि दांगी व प्रियांश सेन कक्षा 2nd ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

            प्राचार्य दिलीप चौबे ने सभी सहभागी छात्रों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में गणित विषय के शिक्षकों गोविन्द सिंह ठाकुर,अरुण शुक्ला, संतोष जैन,शैलेन्द्र जैन, नीरज नेमा, सौरभ पटैल, हिमांशु राजपूत, नीरज शर्मा, अंजना चौरसिया,यशी पटेरिया का संकुल प्राचार्य व्ही के पचौरी द्वारा सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन शिक्षक नीरज नेमा ने किया।इस अवसर पर शिक्षक कमलेश चौबे, अभिषेक शर्मा, सरोजनी अग्निहोत्री,ज्योति सिपोल्या, तारा प्रजापति, शालिनी दुबे व विद्यालय का स्टॉफ उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने