"द अबोड स्कूल ऑफ़ ड्रीम्स" ने मनाया अपना पहला एनुअल स्पोर्ट्स मीट
पंचतंत्र की कहानियों पर आधारित हुईं विभिन्न अपूर्व रंगारंग खेल गतिविधियां
रहली - द अबोड स्कूल ऑफ़ ड्रीम्स रहली के तत्त्वावधान मे इनडोर स्टेडियम रहली में प्रथम एनुअल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन गेस्ट ऑफ ऑनर अभिषेक भार्गव मुख्यातिथि कुलदीप पाराशर,विशिष्ट अतिथि जिला न्यायाधीश दिनेश देवड़ा, एसडीओपी प्रकाश मिश्रा, जेलर गणेश सिंह, महाविद्यालय प्राचार्य प्रवीण श्रीवास्तव,
की गरिमामयी उपस्थिति में अति उत्साहपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ |
स्कूल का प्रथम एनुअल स्पोर्ट्स मीट के इस भव्य एवं रंगा रंग आयोजन में शहर के समस्त प्रतिष्ठित जन-समूह एवं अपने अभिभावकों के समक्ष विद्यालय के नन्हे-मुन्हे छात्रों ने अभिनय एवं अपूर्व रीति से पंचतंत्र की प्रसिद्ध कहानियों पर आधारित बहुत मनमोहक खेल एवं दौड़ गतिविधियों का प्रदर्शन किया। मार्च पास्ट, एरोबिक्स प्रदर्शन, बाल-पीटी, ड्रिल डांस, अनोखी रेस एवं ताईक्वोंडो के दिलचस्प प्रदर्शन से रोमांच भर देने वाले इस आयोजन को उपस्थित जन समुदाय ने खूब सराहा। मात्र 2 से 3 वर्ष की उम्र के बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियाँ सभी के मन को भा गईं।
विशाल व्यक्तित्व के धनी आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों का द अबोड स्कूल ऑफ़ ड्रीम्स के फाउंडर्स द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया । स्कूल के सभी छात्रों को स्कूल परिवार की ओर से उन्हें मैडल देकर सम्मानित किया गया । साथ ही स्कूल में होने वाली प्रोजेक्ट पनाह की गतिविधियों व अभिभावकों की दिलचस्पी को ध्यान में रखते हुए उनके अभिभावकों को भी स्कूल परिवार ने सम्मानित करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्कूल की पहली एनुअल स्पोर्ट्स मीट के आयोजन के दौरान स्कूल संचालक कीर्ति नेमा ने अभिभावकों को बताया कि कैसे बच्चों को खेल-खेल में उन्हें शिक्षित करें एवं कैसे पंचतंत्र की सामान्य सी दिखने वाली मनोरंजक कहानियो को सुनें किन्तु उनकी शिक्षाओं को भी अपने जीवन में सहजता से अपनाये। एनुअल स्पोर्ट्स मीट मे समस्त स्कूल टीचर्स व् स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा ।


