*सांसद कबड्डी टूर्नामेंट के लिए रहली विधानसभा की टीम का चयन।*
रहली - सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत के विधानसभा स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट के समापन के बाद आज टूर्नामेंट में सम्मिलित हुई 64 टीमों में से 10 सदस्य टीम एवं 4 रिजर्व (स्टैंड बॉय) का चयन किया गया रहली के इंडोर स्टेडियम में विजेता और उपविजेता के साथ कई अन्य टीमों के खिलाड़ियों को भी चयन प्रक्रिया में सम्मिलित कर उनके स्किल को टेस्ट किया गया एवं उसके आधार पर 10 बेहतर स्तर के खिलाड़ियों का चयन करते हुए रहली विधानसभा की एक पूरी टीम का गठन किया गया।
जिसको कल से दमोह में आयोजित होने वाले सांसद स्तर के टूर्नामेंट में सहभागिता करने के लिए रवाना किया जाएगा।
खिलाड़ियों की इस चयन प्रक्रिया को चयनकर्ताओं की चार सदस्यीय पैनल हाकम सिंह ठाकुर , दीपक वर्मन, इशू जैन एवं दिलीप कोरी के द्वारा पूरा किया गया।
*चयनित खिलाड़ियों की सूची।*
अनिकेत अहिरवार,
भगवान दास यादव,
योगेंद्र राजपूत,
ऋतिक दुबे,
रामरतन बंसल,
संग्राम लोधी,
राहुल कुर्मी,
अमन पटेल,
लखन पटेल,
अमित कुर्मी,
देवी प्रसाद राठौर,
अनिकेत कुर्मी,
अतुल पटेल
दीपेन्द्र सिंह ठाकुर।
