*सांदीपनि विद्यालय रहली में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन*
रहली - सांदीपनि विद्यालय रहली में 'गीता जयंती' के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन बड़ी भव्यता एवं गरिमापूर्ण तरीके से किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष एसडीएम कुलदीप पाराशर, मुख्य अतिथि केंद्रीय जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जारोलिया, विशिष्ट अतिथी जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भरत सिंह सेमरा, महाविद्यालय रहली प्राचार्य प्रवीण श्रीवास्तव,सहायक संचालक लोक शिक्षण रहली स्वाति दुबे, कन्या उमावि प्राचार्य विजय कुमार पचौरी, सांदीपनि विद्यालय रहली प्राचार्य दिलीप कुमार चौबे, बी आर सी रहली आर डी अहिरवार, गायत्री शक्ति पीठ रहली से शशि हज़ारी, अरुण पटेल, विश्व गीता प्रतिष्ठानम से पी एन मिश्रा, प्रजापति ब्रह्मकुमारी संस्थान रहली से बी के पूर्णिमा, बी के शिवानी, बी के रुपाली,और भगवती मानव कल्याण संगठन से सुनील पटेल, राजेश सेन, अनिल साहू, गौरव सोनी ने मां सरस्वती, एवं श्रीमद्भागवत गीता का पूजन व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शंख नाद व स्वस्ति वाचन औकार शास्त्री व अजय जारोलिया द्वारा किया गया। सांदीपनि विद्यालय के छात्र अनंत दुबे व उदित पुराणी द्वारा गीत गायन अनुगायन प्रस्तुत किया गया। प्राइमरी विंग के छात्र प्रशांत नामदेव ने स्वागत गीत एवं सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा सलोनी पाण्डेय ने गीता पाठ प्रस्तुत किया। जन सामान्य द्वारा युगावतार भगवान श्रीकृष्ण के मानव कल्याण के संदेश को आत्मसात किए जाने के उद्देश्य से श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक पाठ किया गया। जिसमें सांदीपनि विद्यालय रहली, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रहली तथा सरस्वती शिशु मंदिर रहली के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने सहभागिता की। मंच संचालन आचार्य ओमकार चौबे एवं गोविंद सिंह ठाकुर एवं आभार प्रदर्शन प्राचार्य दिलीप कुमार चौबे ने किया।
प्राथमिक विंग प्रभारी नीरज नेमा एवं शिक्षिका शालिनी दुबे के मार्गदर्शन में बच्चों द्वारा राधा कृष्ण की भव्य झांकी एवं कृष्ण लीला नृत्य का प्रदर्शन हुआ। शिक्षक शैलेन्द्र जैन, कमलेश चौबे, संतोष जैन, प्रवीण सिंघई, शिव शंकर रैकवार, दीपक राजपूत, प्रकाश शर्मा ने कार्यक्रम के भव्य आयोजन हेतु अपना विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों सहित,सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकंडरी की विभाग प्रमुख ममता शुक्ला, सांदीपनी विद्यालय के माध्यमिक विंग प्रभारी संजय खरे सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहा।

