अपना सांस्कृतिक इतिहास रचता तीन दिवसीय भव्य और ऐतिहासिक रहली महोत्सव का समापन।
विशेष:- रहली महोत्सव के अंतिम दिन चाहत के तरानों ने बंधा समा,बुंदेली कलाकारों ने दर्शकों को गुदगुदाया तो बुंदेली नृत्य राई पर देर रात तक झूमते दिखे युवा।
रहली - सांस्कृतिक परंपरा और अपना अस्तित्व स्थापित करता रहली महोत्सव के द्वितीय चरण का हुआ समापन त्रिदिवसीय रहली महोत्सव के अंतिम दिवस सिंगर चाहत सिंह, ने अपने संगीत मय सुरों से अटल सेतु के समारोह में उपस्थित लोगों के बीच संगीत से लोगों का मनोरंजन किया।। रहली महोत्सव में अंतिम दिवस रंगारंग कार्यक्रम के साथ रहली के जनप्रतिनिधियों, मंडल पदाधिकारियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित कर उनका सम्मान स्मृति चिन्ह देकर किया गया, मुख्यातिथि के रूप में समारोह की परिकल्पना को साकार कराने वाले, नपा के माध्यम से क्रियान्वित कराने वाले अभिषेक भार्गव रहे। उन्होंने द्वतीय दिवस हुई समारोह में कुर्सियों के तोड़ने की घटना को बड़ा न बताते हुए कहा कि इसे नजरअंदाज करने की बात कही क्योंकि तोड़फोड़ करने वाले 18 से 20 वर्ष की आयु वर्ग के युवा है।। उन्होंने समारोह प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने की इच्छा बताते हुए सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था,सहित लोगों के मनोरंजन के लिए है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष देवराज सोनी ने भी दर्शक अनुशासन का पालन करते हुए कार्यक्रम का लुफ्त उठाने की लोगों से अपील की कहा कि आपका सहयोग इस कार्यक्रम को सतत चलाने में महती भूमिका निभाएगा।
समारोह के उद्घाटन सत्र में रहली की बेटी सौम्या बुधौलिया, दिव्यांश तिवारी समीर चौरसिया की मधुर और सुरीली आवाज का जादू नगर और विधानसभा के दर्शकों पर कुछ यूं चढ़ा की शाम का समा रंगीन हो गया।। दितीय सत्र में सोशल मीडिया पर कॉमेडी से धूम मचा रहे हल्ले दाऊ, शुभम, गुड्डू और अप्रितम की टीम ,बिहारी उपाध्यय ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को खूब गुदगुदाया।। इंदौर के आर्केस्ट्रा ने चाहत सिंह के सुरीले तरानों से समारोह को सुरमयी बनाया।।
कार्यक्रम के अंत में बुंदेली लोक गायक जित्तू खरे और उनकी टीम के साथ बुंदेली लोक नृत्यांगनाओं की प्रस्तुति पर अटल सेतु प्रांगण में बैठे युवा झूमने लगे।
नगर के साथ-साथ विधानसभा की जनता ने अटल सेतु पर आयोजित कार्यक्रम का खूब लुफ्त उठाया महोत्सव में मेले का स्वरूप भी नजर आया लोगों ने झूले और खानपान की सामग्रियों का लुफ्त भी उठाया लोग नवनिर्मित अटल पार्क के मनोरम दृश्य को निहारते एवं सराहना करते नजर आए। नगर पालिका अध्यक्ष देवराज सोनी,सीएमओ धनंजय गुमास्ता,इंजीनियर शिवराम साहू, नगर पालिका अध्यक्ष की टीम एवं नगर पालिका परिषद के तमाम कर्मचारियों और विधानसभा की जनता के अपार सहयोग के बाद रहली महोत्सव का यह विशाल और भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ।समारोह का गरिमा पूर्ण एवं सफलतम संचालन डॉ मनोज जैन , घनश्याम दुबे द्वारा किया गया।





