रहली महोत्सव के दूसरे दिन सिंगर दिया घोष ने सुरों की समा बांध विखेरा जलवा।
सुरों भरी शाम में रंगीन हो झूम उठा अटल सेतु प्रांगण।
रहली- तीन दिवसीय रहली महोत्सव के दूसरे दिवस बॉलीवुड सिंगर दिया घोष ने अपने संगीत मय सुरों से अटल सेतु के समारोह में उपस्थित लोगों के बीच जलवा बिखेरा रहली महोत्सव में द्वितीय दिवस रंगारंग कार्यक्रम के साथ रहली अनु भाग के तमाम बड़े अधिकारियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित कर उनका सम्मान स्मृति चिन्ह देकर किया गया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा भाजपा नेता अभिषेक भार्गव एवं अन्य अतिथियों के रूप में ब्लॉक के प्रमुख अधिकारी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के प्रमुख वकीलों एवं चिकित्सकों ने रहली महोत्सव में उपस्थित होकर मंच की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नपा अध्यक्ष देवराज सोनी ने अपने उदबोधन में नगर में हो रहे विकास कार्यों के लिए श्रेय वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव के साथ नगर की जानता वा जनप्रतिनिधि को दिया। द्वतीय दिवस समारोह के मुख्य अतिथि अभिषेक भार्गव ने कहा कि हम पूरी कोशिश करेंगे कि प्रत्येक वर्ष रहली महोत्सव हो, साथ ही विकास कार्य करने के लिए जो भी करना पड़े करेंगे, अटल पार्क की जो सौगात रहली वासियों को मिली है इसके पीछे हमारे नेता और पालक भैया गोपाल भार्गव की क्षेत्र के प्रति सोच और विकास की धारणा हैं, जब हम देखते हैं कि दुनिया के कोने कोने पर त्राहि त्राहि मची है धर्म के नाम पर क्षेत्र के नाम पर ,दुनिया के बड़े बड़े देशो में लोग खुश नहीं है सोसल मीडिया पर आप देखे कि नकारत्मकता है ऐसे में रहली महोत्सव में आकर लोग खुश होकर मनोरंजन कर सन्तुष्ट होकर जा रहे हैं तो इससे बड़ा कोई यज्ञ नही उन्होंने नपा अध्यक्ष और उनकी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे सूत्रधार बताते हैं लेकिन ऐसा नहीं है अधिकारी कर्मचारियों की मेहनत से ऐसे आयोजन होते हैं ।कल अंतिम दिन हमारे ही क्षेत्र के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे, उन्होंने मंच से उपस्थित जनसमूह से आयोजन में कोई भी त्रुटि, कमी अगर हुई हो तो सभी को एक अभिभावकों, मित्र, के रूप में हमें बताएं जिससे उन पर सुधार कर सके इसके लिए सुझाव दे, हम आपके द्वारा दिये गए आशीर्वाद चाहे वह भेया गोपाल भार्गव को हो या जनप्रतिनिधियों हो उसका कर्ज हम अपनी स्वास का अंतिम समय तक चुका नही सकते।
कार्यक्रम में बेहद मनोरंजन और प्रशंसनीय प्रस्तुति में रहली महोत्सव का समां बांध।
बॉलीवुड में अपनी शानदार आवाज का जलवा बिखेर चुकी प्रसिद्ध गायिका दिया घोष की मधुर और सुरीली आवाज का जादू नगर और विधानसभा के दर्शकों पर कुछ यूं चढ़ा की शाम का समा रंगीन हो गया।नगर के साथ-साथ विधानसभा की जनता ने अटल सेतु पर आयोजित कार्यक्रम का खूब लुफ्त उठाया महोत्सव में मेले का स्वरूप भी नजर आया लोगों ने झूले और खानपान की सामग्रियों का लुफ्त भी उठाया लोग नवनिर्मित अटल पार्क के मनोरम दृश्य को निहारते एवं सराहना करते नजर आए।


