*प्रतिष्ठा अकेडमी से 100 बच्चों समेत 120 लोगों का दल विभिन्न पर्यटन स्थलों और धार्मिक तीर्थ क्षेत्र के भ्रमण के लिए रवाना।*

 *प्रतिष्ठा अकेडमी से 100 बच्चों समेत 120 लोगों का दल विभिन्न पर्यटन स्थलों और धार्मिक तीर्थ क्षेत्र के भ्रमण के लिए रवाना।*

रहली - आमतौर पर बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक धरोहरों, एवं धार्मिक स्थलों के साथ पर्यटन के क्षेत्र में रुचि को बढ़ावा देने और उनके अस्तित्व को पहचान ने के लिए समय-समय पर स्कूलों के द्वारा बच्चों को इन क्षेत्रों के भ्रमण पर भेजा जाता है इसी तारतम्य में रहली के प्रतिष्ठा अकेडमी के 100 बच्चे एवं 20 स्कूल स्टाफ साथ 120 लोगों का दल प्रदेश के अलग-अलग पर्यटन एवं तीर्थ क्षेत्र के भ्रमण के लिए रवाना हुआ हैं।

अकेडमी के डायरेक्टर डॉ.मनोज जैन ने बताया कि यह एक सालाना क्रम है जिसमें हम अपने स्कूल के बच्चों को साल दर साल अलग-अलग क्षेत्र और स्थानों पर भ्रमण कराने के लिए ले जाते हैं जिसमें इस बार तीर्थ एवं पर्यटन क्षेत्र रामराजा सरकार ओरछा,भीम कुंड, जटाशंकर, जैन तीर्थ क्षेत्र पपौरा जी,कुंडेश्वर एवं अभार माता जी इन स्थानों पर दल भेजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने