*अटल पर्व के साथ तीन दिवसीय रहली महोत्सव का आगाज*
*12 फीट की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का अनावरण, के साथ स्थापित हुआ गगनचुंबी राष्ट्रीय ध्वज।*
रहली - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती के अवसर पर नगर के मध्य स्थित सुनार नदी सूर्य मंदिर के समीप विकसित अटल पार्क को नगर पालिका परिषद रहली द्वारा जनता को समर्पित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विधायक गोपाल भार्गव,सांसद राहुल सिंह, देवरी विधायक बृजबिहारी पटेरिया, बंडा विधायक धर्मेन्द्र सिंह, नपाध्यक्ष देवराज सोनी सहित अतिथियों के द्वारा पार्क का लोकार्पण किया गया,पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 12 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण तथा पार्क में ही भव्य 100 फ़ीट ऊंचे राष्ट्र की आन बान शान तिरंगा झंडा फहराने के साथ रहली महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया ।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद रहली द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (2.0) के अंतर्गत नाली इंटरसेप्शन एवं डायवर्जन तथा एस.टी.पी. कार्य का शुभारंभ किया गया। 7 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना में 1.4 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन एवं आधुनिक रोटेटिंग मीडिया बायो रिएक्टर (RMBR) तकनीक का उपयोग किया जाएगा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ।
गोपाल भार्गव ने अपने उद्बोधन में कहा कि 4 साल पहले अटल सेतु का निर्माण किया गया था अब यहां पार्क भी बन गया,भव्य ध्वज फहराया गया है, अटल जी की प्रतिमा भी स्थापित हो गई प्रसिद्ध मंदिर भी है, अब कोई बाहर से रिश्तेदार आएंगे तो उन्हें घूमने मनोरंजन के लिए यह जगह उनकी जरूरत पूर्ण करेगी, आज गांव गांव सड़क, पुल पुलिया निर्माण हो गए, मैने अपनी सोच और समझ से विकास कार्य करा दिए हैं। सभी के सहयोग से यह विकास कार्य हुए हैं, निरन्तर स्कूल, कालेज, अस्पताल सभी के उन्नयन हो गए हैं, सभी लोग इनका सदुपयोग करें।। भार्गव ने अटल जी से अपनी मुलाकात के संस्मरण सुनाये, उन्होंने अटल जी के व्यक्तित्व और उनके व्यवहार का राजनीति में विरले ही होते हैं।हम अपने इतिहास और इतिहास के महापुरुषों को याद करते रहे।। उन्होंने मंच से रहली उपजेल में कैदियों को आपातकाल चिकित्सा की आवश्यकता को देखते हुए एक एम्बुलेंस जेल रहली के जेलर को सौपी।
बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अटल सेतु के इस मंच से सामने का नजारा तीर्थ स्थल जैसा दिख रहा है जहाँ मन्दिरों, नदी, पार्क सभी एक जगह है ,देवरी विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी जी के जितने चाहने वाले भारत में तो थे ही विदेशों में भी थे। दमोह सांसद राहुल सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को नमन करते हुए कहा कि इस वर्ष अनेक महानायकों, महापुरुषों, खेलों के शताब्दी बर्ष हो रहे हैं ,उन्होंने अभिषेक भार्गव की सराहना करते हुए धन्यवाद देते हुए कहा डेढ़ साल में दर्जनों कार्यक्रम में बुलाया उन्होंने कहा कि राजनीति करने विकास कार्य करना सीखना है महोत्सव के अंतर्गत तीनों दिनों तक साहित्यिक,सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ मुंबई से पधारे कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। गुरुवार को सांस्कृतिक संध्या में “समुद्र मंथन” का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया जिसको देखकर उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गई सभी ने रंगमंच की प्रस्तुति को तालियां बजाकर सराहना की। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष जाहर सिंह, अभिषेक भार्गव दीपू भैया गढ़ाकोटा नपाध्यक्ष मनोज डब्बू तिवारी,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश कपास्या, शाहपुर नगर पंचायत अध्यक्ष देवराज सिंह,पूर्व जनपद अध्यक्ष संजय दुबे, मोनू चौहान, नपा के पार्षद गण,मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों सहित, हजारों लोगों की उपस्थित रहे।।



