*शासकीय महाविद्यालय रहली में हुआ निःशुल्क पुस्तक एवं स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम।*

 *शासकीय महाविद्यालय रहली में हुआ निःशुल्क पुस्तक एवं स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम।*


रहली - शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रहली में पुस्तकालय विभाग के द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्टेशनरी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रवीण श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता अभिषेक भार्गव रहे जिन्होंने शासन स्तर से SC ST वर्ग के सभी विद्यार्थियों को प्रदान की जाने वाली स्टेशनरी वितरित की साथ ही उन्होंने आधुनिक समय में बढ़ रहे ऑनलाइन और ऑफलाइन शिक्षा के महत्व को बताया, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष देवराज सोनी रहे उन्होंने छात्र-छात्राओं को पुराने समय में और वर्तमान समय में मिल रही सुविधाओं के बारे में बताया जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष एड.राजेंद्र जारोलिया ने सभी छात्र-छात्राओं के लिए पुस्तकों का महत्व बताया। 

             इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा लगभग 500 अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के हितग्राही विद्यार्थियों के लिए निशुल्क स्टेशनरी प्रदान की गई कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मनोज जैन के द्वारा किया गया और आभार पुस्तकालय विभाग के अध्यक्ष डॉ सौरभ पटेल के द्वारा किया गया इस अवसर पर जनपद पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश कपस्या, महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्र उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने