*आमलोगों की अव्यवस्थित वाहन पार्किंग से आमलोग ही परेशान,सुधार के लिए पुलिस कर रही पैदल मार्च*
रहली - पिछले कुछ दिनों से रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा अपने दल बल के साथ बाजार के प्रमुख स्थान भारी भीड़भाड़ भरे इलाकों में लगातार पैदल मार्च कर आम नागरिकों और दुकानदारों को बाजार में वाहन पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने की लगातार अपील कर रहे और लोगों को समझाएं दे रहे हैं यातायात व्यवस्था सुगम और सुरक्षित बनाने में अपना और प्रशासन का सहयोग करे जिससे नगर में कानून व्यवस्था बनी रहे। साथी लोगों से यह भी आग्रह किया गया है की कोई भी संदिग्ध या संदेहात्मक परिस्थितियों में लिप्त व्यक्ति दिखाई देता है तो तुरंत की पुलिस को सूचना दें।
प्रत्येक शाम पुलिस के स्पेशल मार्च से बाजार में घूम रहे ऐसे आसामाजिक तत्व जो बाजार और समाज का माहौल खराब करते हैं शराब के नशे में धुत्त होकर आम नागरिकों को परेशान करते हैं उन पर भी पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है।
ई. जी. सागर रेंज के द्वारा आमलोगों से संवाद के अंतर्गत नगरों और कस्बों में कानून व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुद्रण बनाने के लिए लगातार पुलिस पैदल मार्च कर रही है।इसी तारतम्य में रहली थाना के नगरीय क्षेत्र में भी पैदल मार्च कर लोगों से सामान्य घटनाओं ओर विषयों पर बात करते हुए पुलिस और आम नागरिकों के बीच कानूनी कड़ी को मजबूत किया जा रहा है।
सुनील शर्मा
थाना प्रभारी रहली

