नम आंखो से महाविद्यालय के प्राचार्य अजित जैन 'सर' को सेवानिवृती पर समारोह पूर्वक दी विदाई।

नम आंखो से महाविद्यालय के प्राचार्य अजित जैन 'सर'को सेवानिवृती पर समारोह पूर्वक दी विदाई।

रहली:- शासकीय महाविद्यालय प्राचार्य अजित जैन मंगलवार को सेवानिवृत हुए, जिन्हें महाविद्यालय परिवार द्वारा समारोह पूर्वक विदाई दी गई। अपने निर्मल और सरल स्वभाव से लोगों के हृदय में अपनी महानता के पुंज को स्थापित कर प्रो. जैन शासकीय कार्यों से निवृत हुए। उन्होंने 1990 से महाविद्यालय में पदस्थ रहते हुए कई प्रकार की शैक्षिक गतिविधियां की और विद्यार्थियों को कुशल मार्गदर्शन दिया।

         वे करीब 7 वर्षो से महाविद्यालय में प्राचार्य पद पर रहें और निर्विवाद कार्य संभाला। उनके इस कुशल कार्यकाल से रुआसा में लिपले हर्ष के साथ विदा किया। इस समारोह में स्टॉफ ने अपने अपने अनुभवों, अनोखे पलों को यादों की चादर में समेटे हुए मंच से साँझा किया, इस दौरान कभी सब की आँखे नम तो कभी चेहरे खिले हुए नजर आये।

         कार्यक्रम को वरिष्ठ नागरिक सुशील जैन, अरविन्द तिवारी, डॉ माधुरी सिंह,आत्माराम दुबे, डॉ स्वापना सराफ, शीतल मिश्रा, पवन शर्मा सहित अन्य वक्ताओ ने सम्बोधित किया, इस दौरान महाविद्यालय से डॉ नारायण अहिरवार, मेघा श्रीवास्तव, शुभ्रा अवस्थी, सत्यम दुबे,मुरारी सेन,प्रेम कोरी मुकेश काछव,सुनेना यादव,सोमपाल कुर्मी बल्लू ,नवल सहित महाविद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहा, महिला मंडल अध्यक्ष अंगूरी जैन, गौसेवक अमन जैन,एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डॉ मनोज जैन ने किया।।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने