भारतवर्ष का अद्वतीय विवाह आयोजन जिसमें में 2100 जोड़े बंधेंगे परिणय बंधन में,लेंगे अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे।

 भारतवर्ष का अद्वतीय विवाह आयोजन जिसमें में 2100 जोड़े बंधेंगे परिणय बंधन में,लेंगे अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे।


गढ़ाकोटा:- मध्यप्रदेश के सागर ज़िले की रहली विधानसभा के गढ़ाकोटा  में इस वर्ष 1 मई को एक और ऐतिहासिक एवं भव्य विवाह व निकाह सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत 2100 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। इस सामूहिक विवाह सम्मेलन की खास बात यह है कि यहां जामुन की पत्तियों से पारंपरिक मंडप बनाए गए हैं, और 151 हवन वेदियों पर जोड़े वैदिक मंत्रों के साथ फेरे लेंगे। इस आयोजन में वैवाहिक रस्मों,रीति रिवाजों जैसे हल्दी मेंहदी के कार्यक्रम भी सम्पन्न कराए जा रहे हैं।

             रहली विधानसभा के लिए यह गौरवपूर्ण और हर्ष का विषय है की इतिहास के पन्नों पर जब रहली का अध्याय लिखा जाएगा तब इस सतत आयोजित होने वाले पुण्य विवाह समारोह का स्वर्ण अक्षरों में लेखन किया जाएगा। वर्ष 2001 में पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने विधानसभा के एक छोटे से गांव छिरारी से इसकी शुरुआत की थी। उस समय न तो मुख्यमंत्री कन्यादान योजना लागू थी, न ही भार्गव मंत्री थे। दो दशकों में इस आयोजन ने इतना विस्तार पाया है कि रहली विधानसभा क्षेत्र में 25,000 से अधिक कन्यादान का गिनीज ऑफ वर्ल्ड बुक में रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। और रहली विधानसभा के इस पुण्य विवाह समारोह से प्रेरित होकर मध्य प्रदेश सरकार ने इसको मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के रूप में पूरे मध्य प्रदेश में लागू कर दिया। जो रहली विधानसभा के लिए और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के लिए बड़ी उपलब्धि है।

         समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार को कृषक स्टेडियम परिसर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजक मंडल और कार्यकर्ताओं को आयोजन संबंधी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के पुत्र और युवा भाजपा नेता अभिषेक भार्गव ने बैठक में कहा कि “हमारा यह आयोजन एक सांस्कृतिक परंपरा बन चुका है और इसकी विशेष पहचान देशभर में है, जिसे कायम रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।”

           मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस ऐतिहासिक अवसर पर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। आयोजन स्थल पर भव्य पंडाल, पारंपरिक मंडप और सभी जोड़ों के लिए धार्मिक विधि-विधान की व्यवस्था की गई है। साथ ही, 49,000 रुपए का चेक और उपहार सामग्री गोपाल भार्गव द्वारा प्रत्येक जोड़े को भेंट की जाएगी। विवाह आयोजन की व्यवस्था के लिए जनपद और नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

         भोजन और अन्य सुविधाओं की संपूर्ण व्यवस्था पूर्व कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव के द्वारा की गई है। यह आयोजन न केवल सामाजिक समरसता का प्रतीक है, विवाह को बोझ नहीं बल्कि, एक उत्सव के रूप में आयोजित करने का उदाहरण भी है।

          पूर्व कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव के अथक प्रयासों से रहली विधानसभा का यह आयोजन भारतीय परंपराओं की समृद्धता और सामाजिक एकता का एक प्रेरणादायी उदाहरण बन चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने