रहस लोकोत्सव का आज होगा उद्घाटन, केंद्रीय एवं राज्य मंत्री होंगे विशिष्ट अतिथि,पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव करेंगे अध्यक्षता।

 रहस लोकोत्सव का आज होगा उद्घाटन, केंद्रीय एवं राज्य मंत्री होंगे विशिष्ट अतिथि,पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव करेंगे अध्यक्षता।

गढ़ाकोटा - मध्य प्रदेश के सागर जिले के गढ़ाकोटा में आयोजित रहस मेला एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महोत्सव है, जो लगभग 217 वर्षों से सतत् लगता आ रहा है। महाराजा मर्दन सिंह जू देव के राज्यारोहण की स्मृति में शुरू हुआ या मेला आज वृहद और भव्य स्वरूप ले चुका है 27 फरवरी से 1 मार्च तक लगने वाला यह मेला इस बार भी अपनी अलग ही छटा बिखेरेगा।मेले के पहले दिन आज विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक, राज्य मंत्री लखन पटेल,देवरी विधायक ब्रजविहारी पटेरिया, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी शामिल होंगे।

मेले में कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव करेंगे।

         यह मेला बुंदेली लोककला, संस्कृति और परंपराओं को सहेजने और अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। मेले में लोकनृत्य, संगीत, नाटक और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जो स्थानीय कलाकारों और जनजातीय समुदायों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करता है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं, जिससे सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलता है। 

        रहस मेला न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। इस प्रकार के आयोजन स्थानीय कला, संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

         वहीं युवा नेता अभिषेक भार्गव मेला समिति के अध्यक्ष हैं।जिन्होंने अपने समिति के साथियों को रहस मेले में अलग कार्यभार सौंपे

इस मेले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए आयोजन के नोडल अधिकारी SDM गोविंद दुबे होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने