उप जेल रहली के बंदियों, हवालातियों और जेल प्रशासन को मिली बड़ी सौगात

पूर्व मंत्री एवं गोपाल भार्गव ने किया भूमि पूजन


भूमि पूजन कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण 

रहली - भारतीय न्याय व्यवस्था के अनुसार अपराधी यूं तो सजा के लायक होता ही है, लेकिन मानवता के आधार पर बंदियों,कैदियों को जेल में सजा के दौरान मूलभूत व्यवस्थाएं देना सरकार का दायित्व भी है। इसलिए समय-समय पर जेलों में कई प्रकार के निर्माण कार्य एवं आवश्यकता अनुसार पर्याप्त व्यवस्थायें बनाई जाती हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं.गोपाल भार्गव का सम्मान करते ठेकेदार विवेक गुप्ता

        वर्ष 2006 में रहली विधानसभा के विधायक और मंत्री गोपाल भार्गव एवं तत्कालीन जेल मंत्री अंतर सिंह आर्य के द्वारा किए गए उद्घाटन के बाद से बीते 18 वर्षों से संचालित रहली उपजेल में कुछ समय से बढ़ती हुई संख्या से बंदियों और हवालातियों के लिए काफी अव्यवस्थाएं होने लगी थी। जिसकी जानकारी रहली विधानसभा के विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव को लगी तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए 20 - 20 बैरिक की डबल स्टोरी बिल्डिंग की स्वीकृति कराई 


      आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 62 बंदियों और हवालातियों की क्षमता वाले उप जेल रहली में लगभग 200 बंदी रह रहे हैं। पर अब कुछ दिनों में यह परेशानी दूर होने वाली है। रहली उप जेल में बंदियों एवं हवालातियों के लिए PWD  विभाग के द्वारा 150.19 लाख से डबल स्टोरी बैरिक का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा जिसके निर्माण का काम गुलाब कंस्ट्रक्शन विवेक गुप्ता के द्वारा किया जायेगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम 

       रहली विधानसभा के विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के द्वारा 150.19 लाख के डबल स्टोरी बैरिक का भूमि पूजन किया गया।भूमि पूजन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने अपने राजनैतिक संघर्ष की जेल से जुड़े कुछ किस्सों को सांझा किया।और तब के जेलों के हालातों और अबकी व्यवस्थाओं का जिक्र किया।

        कार्यक्रम में रहली नगर पालिका परिषद अध्यक्ष देवराज सोनी गढ़ाकोटा नगर पालिका परिषद प्रतिनिधि डब्बू तिवारी,भाजपा के वरिष्ठ नेता एड. राजेंद्र जारोलिया, लो.नि.वि. के कार्यपालन यंत्री सी.बी.तिवारी ,SDOP प्रकाश मिश्रा,उपजेल अधीक्षक गणेश सिंह,थाना प्रभारी अनिल तिवारी,उप निरीक्षक अशोक उपाध्याय एवं नगर के गणमान्य नागरिक,जेल विभाग, पुलिस,PWD, नगर पालिका परिषद इन सब के कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन विक्की जैन ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने