रहली नगर में बना चिकित्सक संघ,पहले अध्यक्ष बने डॉ. गजेंद्र प्रताप सिंह ठाकुर।

 रहली नगर में बना चिकित्सक संघ,पहले अध्यक्ष बने डॉ. गजेंद्र प्रताप सिंह ठाकुर।

संघ के अध्यक्ष डॉ गजेंद्र प्रताप सिंह साथी सदस्य 

रहली - नगरीय क्षेत्र में सामाजिक कल्याण और चिकित्सकों के सामाजिक मूल्यों की सकारात्मक छवि एवं नई दिशा और दशा देने साथ ही चिकित्सकों की छवि और सकारात्मकता को सामाजिक पटल पर रखने के उद्देश्य से साथ ही रहली नगर और आसपास के चिकित्सकों को संगठित करने के उद्देश्य से नगर के प्रतिष्ठित शासकीय और गैर शासकीय चिकित्सकों द्वारा संघ का सृजन किया गया।

         जिसमे रहली चिकित्सक संघ के पहले अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से डॉ. गजेंद्र प्रताप सिंह ठाकुर को चुना गया प्रस्ताव डॉ. यशवंत सेन द्वारा और समर्थन डॉ. आनंद दुबे द्वारा रखा गया। इस संघ में पी.जी.एम.ओ.डॉ.संदीप असाटी उपाध्यक्ष डॉ.अमित नेमा सचिव,मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र सराफ कोषाध्यक्ष डॉ. अतीत नायक सहसचिव डॉ.नीरज पटेल प्रवक्ता के रूप में चुने गए।

        शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ संजय रॉय , वरिष्ठ फिजिशियन डॉ बसंत नेमा, एल. एम. ओ. डॉ. अनामिका विश्वास,डॉ. नरेंद्र सिंह राजपूत, डॉ. अंजना दुबे, डॉ. अनुपमा,डॉ. ब्रजेश चौकसे, डॉ. के के दुबे, डॉ. जयदीप चौबे, डॉ. सरमन ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने