*जो बच्चों के भविष्य और विकास का दुश्मन वह मेरा दुश्मन।कलेक्टर संदीप जी.आर.*

 *रहली कलेक्टर की सभी विभागों के कर्मचारियों की समीक्षा बैठक।दिए आवश्यक दिशा निर्देश।*

समीक्षा बैठक करते कलेक्टर संदीप जी.आर. 

रहली - सागर जिले में लगातार जिला कलेक्टर संदीप जी. आर. विभिन्न तहसीलों एवं जनपदों में होने वाले विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक कर रहे हैं इसी तारतम्या में रहली जनपद पंचायत में समीक्षा बैठक की।

कलेक्टर ने बैठक में जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्यों जल जीवन मिशन एवं आयुष्मान कार्ड के विषय पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस काम में लगी आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं जीआरएस को एक साथ काम करने के निर्देश दिए साथ ही बच्चियों के साथ होने वाली रेप जैसी घटनाओं से उनको बचाने के लिए जागरूकता पैदा करने की बात कही। 


इसके अलावा बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशाओं को दृढ़ता और ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाना पर जोर डाला। 

कलेक्टर के द्वारा पटवारी को भी विशेष निर्देश दिए गए और उनके कार्यों की भी समीक्षा की गई साथ ही उनको निर्देशित किया गया कि राजस्व संबंधित सभी मामलों का निपटारा समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें जिनमे खसरा की e kyc PM सम्मान निधि खसरा नक्सा सुधार जैसे महत्वपूर्ण मामलों पर जो दिया गया।

समीक्षा बैठक के बाद कलेक्टर ने CM राईज स्कूल के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया और उसमे कई कार्यों में फेरबदल करने के निर्देश दिए।

                      कलेक्टर संदीप जी. आर.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने