*सी एम राईज स्कूल में संतुलित आहार एवं मॉडल की प्रदर्शनी।*

*सी एम राईज स्कूल में संतुलित आहार एवं मॉडल प्रदर्शनी का हुआ आयोजन*

प्रदर्शनी का मंचीय कार्यक्रम

रहली - सी एम राइज स्कूल रहली के उत्कृष्ट सभागार में विज्ञान शिक्षिका श्रीमती स्नेहलता जैन के निर्देशन और विद्यालय के छात्र/छात्रा परी जैन,हर्ष विवेक लखेरा,मधुर जैन एवं अर्पित विश्वकर्मा के विशेष सहयोग से संतुलित आहार एवं मानव शरीर के वर्किंग मॉडल्स के स्टॉल लगाए गए।

मॉडल प्रदर्शनी 

      कार्यक्रम के शुभारंभ में संस्था प्राचार्य व्ही.के.पचौरी एवं उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा सरस्वती पूजन के साथ छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया। 

सभागार में आयोजित मॉडल प्रदर्शनी 
       कार्यक्रम की संयोजक स्नेहलता जैन ने संतुलित आहार प्रदर्शनी की उपयोगिता और महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है जो कि हमें स्वच्छ और संतुलित आहार से प्राप्त होता है।नवीन शिक्षा पद्धति में छात्रों को किताबी ज्ञान की अपेक्षा व्यावहारिक ज्ञान की ज़्यादा जरूरत है जिससे वो अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकें।

     संतुलित आहार प्रदर्शनी में गेहूं की खीर भूमि जैन एवं अनामिका विश्वकर्मा, कस्टर्ड सौरभ नामदेव एवं अमन सेन,चना मसाला संजना दुबे एवं रुकसार खान,बनाना शेक अनुज चौधरी एवं हर्षित राजपूत,भेल मधुर जैन,प्रियांश जोशी एवं लक्ष्य सिंह ठाकुर ने स्टॉल लगाए।


    मानव शरीर के क्रियाशील मॉडल में आई विजन स्नेहा राजपूत और खुशबू दुबे, फेफड़े  आईशा खान एवं प्रिंस पटेल,हृदय लक्ष्मी पटेल एवं राजीव लोचन पाठक,तंत्रिका तंत्र पारस साहू,देवी सिंह एवं कमलेश पटेल, डी एन ए का मॉडल गौरीशंकर सेन एवं अंकिता योगी द्वारा बनाए गए।

   समस्त मॉडलों का निरीक्षण दिलीप चौबे,नीलेश सिंह राजपूत, मोहिनी ठाकुर, लकी लक्षकार, सपना रजक,गोविंद सिंह ठाकुर,संतोष जैन,यतेंद्र समाधिया,शैलेंद्र जैन, मधुलता दीक्षित सचिंद्र शुक्ला,राज दुबे द्वारा किया गया।

     कार्यक्रम का मंच संचालन आईशा खान और सची गुरु के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सी एम राइज स्कूल का समस्त स्टॉफ और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने