*दो दिवसीय विधानसभा स्तरीय बॉलीबाल प्रतियोगिता में रहली ने जीता फाइनल मुकाबला।*

 *दो दिवसीय  विधानसभा स्तरीय बॉलीबाल प्रतियोगिता में रहली ने जीता फाइनल मुकाबला।*

रहली- स्वर्गीय हरनारायण हजारी महान खिलाड़ी की याद में दो दिवसीय विधानसभा स्तरीय बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन कृषक स्टेडियम में किया गया जहाँ, रहली, शाहपुर, ढाना, छिरारी, समनापुर कला की टीमों ने हिस्सा लिया और अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया सेमी फाइनल मेच रहली ए वा रहली बी के बीच हुआ जिसमें रहली ए फाइनल में पहुंची वही दूसरा मुकाबला ढाना और शाहपुर की टीमों के बीच हुआ जिसमें एक एक सेट दोनों टीमों ने जीता और तीसरे सेट में रेफरी के निर्णय से असंतुस्ट शाहपुर की टीम मैदान छोड़ बाहर खड़ी हुई और रेफरी ने ढाना को बाक ओवर दिया गया और ढाना सेमीफइनल में पहुंची।

ढाना और रहली के बीच खेला गया रोमांचक फाइनल मुकाबला। शाम को करीब 8 बजे फाइनल मुकाबला शुरू हुआ 

पहले सेट में दोनों टीमें बड़ी मजबूती से खेली और पाँच सेट के मुकाबले में शुरुवात में दोनों ही टीमों ने  एक एक सेट अपने नाम कर मैच का सस्पेंस बरकरार रखा वही रहली ने तीसरा सेट अपने नाम कर दर्शकों की खूब तालिया बटोरी और टीम इस बेहद रोमांचक मुकाबले को जीतने ने सफल हो गई।

तीसरे मुकाबले में शुरू से आखिरी तक दोनों टीमों ने पूरी शक्ति से खेला रहली के प्रदर्शन में लगातार प्वाइंट लिए गए।

फाइनल मुकाबला रहली और ढाना के बीच खेला गया जिसमें रहली ने शानदार और जानदार प्रदर्शन करते हुए। चार मुकाबलों में से तीन मुकाबले जीते निर्णायक चौथे और अंतिम मुकाबले में रहली ने 25- 21 के बड़े अंतर से ढाना को पटकनी दे मारी और फाइनल के साथ साथ टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। रहली की टीम का प्रदर्शन बहुत ही सराहनीय रहा। इस राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में वॉलीबॉल के कई बड़ी प्रतिभाओं को अपने प्रशंसनीय प्रदर्शन करने का मौका मिला। फाइनल में विजेता रहली को ट्रॉफी के साथ नगद राशि प्रदत्त की गई। वहीं उपविजेता ढाना को ट्रॉफी और नगद राशि प्रदत्त की गई 

इस पूरे टूर्नामेंट में निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका में रवींद्र तिवारी ,छोटू तिवारी, जितेंद्र शुक्ला, स्कोरर की भूमिका में सलामत खान,यतेन्द्र समाधिया, आशीष तिवारी, देवेन्द्र ठाकुर, अखिलेश तिवारी,सुधीर जैन (बल्ले जैन) श्रीराम प्रजापति,अनिल चौबे,अजीत खान, हीरालाल विश्वकर्मा।

टूर्नामेंट में रोमांचित करने वाली कमेंट्री गौरव घोषी और साहित्य जैन के द्वारा की गई।

फाइनल मैच के फाइनल सेट की जो 15 प्वाइंट का खेला जाना था जिसमें रहली की टीम ने शुरू से एक बहुत बड़ा अंतर बना कर रखा,पहले हॉफ में स्कोर 8-2 और कोर्ट बदलते ही शाहपुर ने जबरजस्त वापसी की और रहली के 12 तो शाहपुर 6 प्वाइंट हो गए,रहली धीरे धीरे  एक एक प्वाइंट लेकर 14 तक पहुंची तो शाहपुर भी 11 तक आ गई थी

,मैच बड़ा रोमांचक होता जा रहा था लेकिन शाहपुर की टीम के नेटर ने गलती कर दी और मैच रहली ने जीत लिया। पांच मैच के कुल 115 प्वाइंट रहली टीम के रहें। 

             विजेताओं को मुख्य अतिथि पूर्व नपा अध्यक्ष सुशील हजारी, वरिष्ठ नागरिक पवन नायक, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजय पटेरिया, पूर्व नपाध्यक्ष सौरभ हजारी,कमलेश साहू, जिला सदस्य ज्योति पटैल,एड. प्रमोद सराफ,राजेंद्र चौबे, बी डी पटैल, अंकेश हजारी,राजकुमार धनौरा पूर्व मंडी अध्यक्ष सुरेश घोषी,अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा पुरस्कृत किया गया, आयोजक अक्षय हजारी ने बताया कि यह प्रतियोगिता पूर्ण वॉलीबॉल के महान खिलाड़ियों की स्मृति में आयोजित की गई थी दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में रहली विधानसभा से करीब 20  से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया।  गौरतलब  हो की रहली से खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं और नगर में भी यें आयोजन हुए है ऐसे ही महान वॉलीबॉल के खिलाड़ियों की याद में यह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने