प्रदेश भर में स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम एवं देश में चौथा स्थान प्राप्त करने पर रहली नगर पालिका परिषद का प्रदेश की राजधानी में हुआ सम्मान।

 प्रदेश भर में स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम एवं देश में चौथा स्थान प्राप्त करने पर रहली नगर पालिका परिषद का प्रदेश की राजधानी में हुआ सम्मान।

रहली - स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में नगर पालिका परिषद रहली द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश में प्रथम एवं समस्त श्रेणियां में भारत देश में चौथा स्थान प्राप्त किया है इसी के साथ 3 स्टार रेटिंग भी प्राप्त की है मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में राज्य मंत्री नगरीय विकास प्रतिमा बागरी ने नगर पालिका परिषद् रहली को इस विशेष उपलब्धि के लिए सम्मानित किया है। नगर पालिका अध्यक्ष देवराज सोनी ने बताया कि ये सम्मान व पुरस्कार सभी रहली नगर वासियों की मेहनत और जागरूकता का नतीजा है उन्हीं के सहयोग से रहली नगर पालिका ने अपना उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शित किया तब कहीं जाकर आज हम सभी को गर्वित करने वाला यह मुकाम हासिल हुआ है। यह सम्मान और पुरस्कार रहली की जनता जनार्दन के लिए समर्पित है।

         भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह के लिए नगर पालिका से सीएमओ धनंजय गुमास्ता उपयंत्री शिवराम साहू सफाई दरोगा भरत पांडे परिषद के पार्षदगण, नगर पालिका के सफाई मित्र सभी लोग ने यह सम्मान भोपाल पहुंचकर प्राप्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने