युवा नेता अभिषेक भार्गव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता

 युवा नेता अभिषेक भार्गव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता।

रहली (सागर): मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन शनिवार को नगर पालिका परिषद रहली में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा नेता अभिषेक भार्गव थे, जबकि अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष देवराज सोनी ने की।

       कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा के साथ किया गया। शौर्य मिश्रा और रामजी पांडे द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं छात्र प्रशांत नामदेव के स्वागत गीत ने वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। वहीं अमृता दुबे, पार्थवी हजारी और काजल पटेल के नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।

       अतिथियों का स्वागत सलामत खान, सुधीर यादव और दिनेश सेन के द्वारा क्रीड़ा पुष्प भेंट कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अभिषेक भार्गव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा –

> “खिलाड़ियों को अपना लक्ष्य ऊंचा रखना चाहिए। खेल शिक्षकों, कोच एवं विद्यालय प्रबंधन को खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना चाहिए ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें।”<

     कार्यक्रम का प्रतिवेदन जनरल मैनेजर सागर सलामत खान ने प्रस्तुत किया। मंच पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें पवन नायक, नगर मंडल अध्यक्ष महेश यादव, प्रियेश पटेरिया, राजेंद्र ठाकुर, मनोज जैन, अनुभागीय अधिकारी कुलदीप पाराशर, एसडीओपी प्रकाश मिश्रा, सहायक संचालक स्वाति दुबे,विकास खंड स्रोत समन्वयक आर डी अहिरवार, कन्या संकुल प्राचार्य विजय कुमार पचौरी इन की उपस्थिति में मंच सुशोभित रहा।अतिथियों द्वारा समस्त खेल प्रतिभागियों के ऊपर पुष्प वर्षा करके उनका अभिनंदन किया गया।

---

प्रतियोगिता के परिणाम

बैडमिंटन (बालक/बालिका वर्ग)

14 वर्ष बालक वर्ग: विजेता - सागर, उपविजेता - दमोह

14 वर्ष बालिका वर्ग: विजेता - सागर, उपविजेता - छतरपुर

17 वर्ष बालक वर्ग: विजेता - सागर, उपविजेता - निवाड़ी

17 वर्ष बालिका वर्ग: विजेता - सागर, उपविजेता - छतरपुर

19 वर्ष बालक वर्ग: विजेता - सागर, उपविजेता - छतरपुर

19 वर्ष बालिका वर्ग: विजेता - सागर, उपविजेता - छतरपुर

वेटलिफ्टिंग

17 वर्ष बालिका वर्ग

44 किग्रा – राधिका विश्वकर्मा (सागर)

53 किग्रा – परी जैन (सागर)

58 किग्रा – अनुराधा यादव (सागर)

69 किग्रा – धैर्या अहिरवार (दमोह)

77 किग्रा – राजुल दुबे (सागर)

19 वर्ष बालिका वर्ग

48 किग्रा – नंदनी कुर्मी (सागर)

53 किग्रा – हुमायरा खान (सागर)

63 किग्रा – वैष्णवी यादव (सागर)

79 किग्रा – महक जयलक्ष्मी (सागर)

17 वर्ष बालक वर्ग

56 किग्रा – संजय अहिरवार (सागर)

60 किग्रा – अरमान पाठक (पन्ना)

68 किग्रा – बिट्टू यादव (सागर)

71 किग्रा – अंशु विश्वकर्मा (सागर)

79 किग्रा – अनिकेत अहिरवार (सागर)

88 किग्रा – अभिनव दुबे (सागर)

-98 किग्रा – कृष्णा शुक्ला (छतरपुर)

+98 किग्रा – प्रांजल मौर्य (सागर)

19 वर्ष बालक वर्ग

60 किग्रा – शौर्य चौबे (सागर)

65 किग्रा – प्रदीप अहिरवार (सागर)

71 किग्रा – अर्पित जैन (सागर)

79 किग्रा – अमन रिछारिया (छतरपुर)

88 किग्रा – मोहित कुर्मी (सागर)

98 किग्रा – असद गौरी (सागर)

---

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति-:

संजय खरे, नीरज नेमा, हरिश्चंद्र चौरसिया, गोविंद सिंह ठाकुर, शिवशंकर रैकवार, यतेंद्र समाधिया, शैलेंद्र जैन, प्रकाश शर्मा, संतोष जैन, प्रवीण सिंघई, श्यामाचरण कुर्मी, दुर्गा गोवा, यशी पटेरिया, नेहा राठौर, सपना रजक, सचिंद्र शुक्ला, कमलेश दुबे, राजू जाटव, लकी लक्षकार, सतीश प्रजापति, नवीन जैन, चंद्रप्रताप सेन, राजेश सेन, ललित अहिरवार, नदीम हुसैन, अनुराग अहिरवार, भजन अहिरवार सहित समस्त जिलों के जनरल मैनेजर, कोच एवं सांदीपनि विद्यालय रहली का समस्त स्टॉफ उपस्थित था।

मंच संचालन शिक्षक घनश्याम दुबे एवं आभार प्रदर्शन सांदीपनि विद्यालय प्राचार्य दिलीप चौबे द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने